posted on : अप्रैल 13, 2022 7:09 अपराह्न
कोटद्वार । अवैध शराब के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर उसे चालान करने के बाद न्यायालय में पेश कर दिया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि गाड़ीघाट क्षेत्र में एक व्यक्ति कच्ची शराब बेच रहा है जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दस लीटर कच्ची शराब बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम करनैल पुत्र स्व. शेरसिंह निवासी झूलाबस्ती, गाडीघाट का रहने वाला है। आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर उसे चालान करने के बाद न्यायालय में पेश कर दिया गया।


