posted on : अप्रैल 13, 2022 1:10 अपराह्न
ऋषिकेश : चीला बैराज, पूर्व से लापता चल रहे बच्चे का शव SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया बरामद। 03 अप्रैल 2022 को SDRF टीम को थाना लक्ष्मण झूला द्वारा सूचित कराया गया था कि एक युवक द्वारा अपने पुत्र के साथ गंगा नदी में आत्महत्या की गई है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर SDRF पोस्ट ढालवाला से उप निरीक्षक कविंद्र सजवाण के नेतृत्व में डीप डाइविंग टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था ,परन्तु दोनो का कोई सुराग नही मिल पाया था।
SDRF टीम द्वारा विगत 11 दिनों से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। आज 13 अप्रैल 2022 को SDRF टीम पोस्ट ढालवाला द्वारा पुनः सर्चिंग की गई। सर्चिंग के दौरान उक्त बच्चे नाम राघव पुत्र अर्चित बंसल उम्र 03 वर्ष निवासी भरत विहार ऋषिकेश, के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। अर्चित बंसल उम्र 32 वर्ष निवासी भरत विहार ऋषिकेश अभी भी लापता है। जिसकी सर्चिंग SDRF टीम द्वारा की जा रही है।


