मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रहे सावधान : कोटद्वार आ रहे यात्री को मीरापुर के जहर खुरानों ने बेहोश कर पैसे और सामान लूटा

यात्रा के दौरान यात्रियों का जहरखुरानियो का शिकार होने की घटनाएं थम नही रही। दिल्ली से रोडवेज की बस में सवार होकर कोटद्वार आ रहे एक युवक को जहरखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 13, 2022 9:32 पूर्वाह्न

यात्रा के दौरान यात्रियों का जहरखुरानियो का शिकार होने की घटनाएं थम नही रही। दिल्ली से रोडवेज की बस में सवार होकर कोटद्वार आ रहे एक युवक को जहरखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया। गिरोह ने यूपी के मीरापुर स्थित ढाबे पर युवक को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया जिससे वह बेहोश हो गया और उन्होंने युवक के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। मनोज पुत्र सुनील चंद्र निवासी सिसल्डी लैंसडौन नेेेे होश में आने के बाद बताया कि वह पश्चिम बंगाल के कोलकाता में प्राइवेट नौकरी करता है।

वह परिवार में शादी के लिए गांव आने के लिए कोलकाता से दिल्ली ट्रेन से पहुंचा। सोमवार रात करीब 11 बजे वह रोडवेज की बस में कोटद्वार के लिए रवाना हुआ। बगल की सीट पर बैठा एक युवक उससे बात करने लगा। उसने बताया कि वह कोटद्वार किसी काम से जा रहा है और वह कोटद्वार आता रहता है। रात को बस मीरापुर के ढाबे मेें रुकी, कुछ देर बाद बगल की सीट पर बैठा युवक उसके लिए चाय ले आया। उसके मना करने के बाद भी उसने जिद करते हुए उसे चाय पिला दी।

चाय पीते ही वह बेहोश हो गया। होश आने पर उसने अपने आप को राजकीय बेस अस्पताल के बेड पर पाया। बेस अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे बताया कि वह मंगलवार सुबह रोडवेज बस अड्डे पर बेहोश पड़ा था। लोगों ने उसे भर्ती कराया। पीड़ित ने बताया कि उसका कपड़ों से भरा हुआ बैग गायब है। बैग के अंदर नए कपड़ों के अलावा एक महंगा हेड फोन और करीब 15 हजार रुपये का मोबाइल फोन था, वह भी गायब है। इसलिए आप सभी लोगो से अपील है कि यात्रा के दौरान अनजान लोगों से संपर्क न करें

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कसी विकास प्राधिकरणों की लगाम, मास्टर प्लान से RERA तक कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
  • धामी सरकार की बागेश्वर को बड़ी सौगात, पहाड़ की पहचान से सजेगा राज्य अतिथि गृह, सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने की समीक्षा, स्थानीय पहाड़ी वास्तुशैली में निर्माण के दिए निर्देश
  • न्यूज़ पोर्टलों की दरें सूचना विभाग ने नहीं, पोर्टलों ने स्वयं की निर्धारित, बातचीत से निकल सकता है समाधान, पत्रकारों के हितों की सदैव रक्षा करते आए हैं डीजी सूचना बंशीधर तिवारी
  • आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष IAS बंशीधर तिवारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, व्यापारियों को जल्द मिलेगा लाभ
  • मिलावट-जमाखोरी पर चला सीएम धामी का चाबुक, प्रदेशभर में छापेमारी हुई तेज, डीएम को एक सप्ताह का अभियान चलाने के निर्देश; मंडलायुक्त करेंगे मॉनिटरिंग
  • पौड़ी की श्री तिमली हैंडलूम्स बनी महिला सशक्तिकरण और पारंपरिक हुनर की नई पहचान
  • मुगालते में राष्ट्रीय दल, यूकेडी की वापसी ने बढ़ाई चिंता
  • रेडक्रॉस ने आपदा प्रभावित 10 परिवारों को बांटी राहत सामग्री
  • कोटद्वार : मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी योजना में दीपिका ने जनपद में किया टॉप, श्रुति ने जीता कांस्य पदक
  • सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति का शव दो किलोमीटर दूर मिला, SDRF ने चलाया सर्च अभियान
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.