posted on : अप्रैल 8, 2022 2:15 अपराह्न
कोटद्वार : जनपद के कोतवाली कोटद्वार में पंजीकृत मु0अ0स0-19/21, धारा 420/120 (बी) भा0द0वि0, 66(सी0) (डी0) आईटी एक्ट, में वांछित अभियुक्त सतीश पुत्र सुल्तान सिंह, निवासी-रोहतक, हरियाणा जो लगभग 01 वर्ष से फरार चल रहा था। जिस पर जनपद पुलिस द्वारा रु0 10,000/-का इनाम रखा गया था।
जिसके क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा जनपद में वांछित/मफरूर/ईनामी अभियुक्तों की शीघ्र की गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया था। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार विजय सिंह, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में थाना कोटद्वार एवं सी.आई.यू की संयुक्त टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अथक प्रयास एवं ठोस सुरागरसी पतारसी कर घटना के त्वरित अनावरण हेतु मुखबिरों को सक्रिय कर इलेक्ट्रोनिक सर्विलांस से सूचना संकलन के आधार पर 08 अप्रैल 2022 को अभियोग में वांछित अभियुक्त सतीश पुत्र सुल्तान सिहं, निवासी-करतारपुरा, इन्द्रा कालोनी रोहतक, को रोहतक हरियाणा से गिरफ्तार किया गया।
अपराध करने का तरीका
- अभियुक्त ने बताया कि वह ATM मशीन में स्कीमर लगाकर ATM कार्ड की क्लोनिंग कर दूसरा ATM बनाते थे और उस क्लोनिंग वाले ATM से पैसे निकालते थे।
पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0सं0-19/2021 धारा-420 भादवि व 66 (सी) (डी) आईटी एक्ट।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
- सतीश(उम्र 49 वर्ष) पुत्र सुल्तान सिहं, निवासी-करतारपुरा, इन्द्रा कालोनी, रोहतक, हरियाणा।
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार – कोतवाली कोटद्वार
- मुख्य आरक्षी सुशील कुमार-सीआईयू कोटद्वार
- आरक्षी 335 नापु0 चेतन सिहं- कोतवाली कोटद्वार
- आरक्षी 218 नापु0 आबिद अली-थाना धुमाकोट
- आरक्षी 440 नापु0 अमरजीत -सीआईयू कोटद्वार




