posted on : अप्रैल 7, 2022 10:08 अपराह्न
हरिद्वार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को कनखल स्थित शंकराचार्य आश्रम में जगत्गुरू शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम से शिष्टाचार भेंट की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसरं पर रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानन्द, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।




