शुक्रवार, अप्रैल 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गैरसैण : गुलदार ने हमला कर महिला को किया जख्मी

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 6, 2022 10:18 अपराह्न

गैरसैण :  चमोली जिले के गैरसैण विकास खंड के खंसर घाटी के माइथान क्षेत्र के कुसरानी मल्ली गांव में खेतों में काम कर रही एक महिला पर घात लगाये गुलदार ने हमला कर दिया जिससे महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई। साथ ही अन्य महिलाओं के हो हल्ला मचाने के बाद महिला को बचाया जा सका। महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैण में उपचार चल रहा है।

क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य अवतार सिंह पुंडीर और सामाजिक कार्यकर्ता आनंद सिंह गुंसाई ने बताया कि बुधवार को कुसरानी मल्ली गांव की बंसती देवी पत्नी खिलाफ सिंह अपने खेतों में काम कर रही थी कि अचानक गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। जिससे वे घायल हो गई है। ग्रामीणों की मदद से महिला को सीएचसी गैरसैण में भर्ती किया गया है। उन्होंने बताया कि गुलदार के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना है। उन्होंने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

इधर रेंज अधिकारी प्रदीप गौड़ ने कहा कि महिला पर गुलदार के हमले की सूचना के बाद विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंच गये थे। महिला का गैरसैण चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। परिजनों को मुआवजा दिये जाने के बारें में कार्रवाई की जा रही है। साथ ही गुलदार को पकड़ने के लिए भी कार्रवाई की जा रही है। उधर, सीएचसी के अधीक्षक डा. अर्जून रावत ने बताया कि महिला के हाथ और मूंह पर चोटें आयी है। जिनका उपचार किया जा रहा है। उन्होंने महिला को खतरे से बाहर बताया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित, ऋषिकेश महायोजना–2031 को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज, तपोवन क्षेत्र में अवैध निर्माण पर लगेगी लगाम
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर यूट्यूब चैनल पर की कड़ी कार्रवाई की मांग
  • उत्तराखंड में कृषि और राजस्व कर्मियों का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल
  • उत्तराखंड : 30 साल बाद लौटा पति, हुआ भावुक मिलन, पत्नी की आंखें हुईं नम
  • धूमधाम से निकली हनुमान जयंती रैली
  • ‘संस्कार युक्त, नशामुक्त युवा’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन, धरा रावत ने पाया प्रथम स्थान
  • व्यवसायिक एलपीजी सिलेण्डर वितरण के लिए नई एसओपी, राज्य को मिला अतिरिक्त 26 प्रतिशत का कोटा, सचिव आनंद स्वरूप ने जारी की संशोधित एसओपी
  • एनडीएमए और यूएसडीएमए ने चारधाम यात्रा के लिए कसी कमर, गृह मंत्रालय के निर्देश पर 10 अप्रैल को होगी माॅक ड्रिल
  • उत्तराखंड पुलिस को “राष्ट्रपति पुलिस कलर”, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि
  • उत्तराखंड के राजकीय महाविद्यालयों में हाईटेक होंगी प्रयोगशालाएं – डाॅ. धन सिंह रावत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.