posted on : अप्रैल 6, 2022 4:28 अपराह्न
कोटद्वार। भाजपा बुधवार को अपना 42वां स्थापना दिवस मना रही है। इसी क्रम में पौड़ी जिले के कोटद्वार में नगर मंडल व भाबर मंडल ने भाजपा स्थापना दिवस मनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्थापना दिवस के अवसर पर दिए गए उदबोधन को कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया। भारतीय जनता पार्टी के झंडे का ध्वजारोहण किया गया। सभी कार्यकर्ताओं से समर्पित भाव से भारत माता व प. दीनदयाल उपाध्याय के फोटो के समीप पुष्प अर्पित किए ।सभी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी को एक उच्च शिखर पर ले जाने का आह्वान किया ।
बुधवार को सभी कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय में एकत्रित हुए। सभी ने एक-दूसरे को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी समुदाय के प्रति एक अच्छी विचार धारा के साथ ‘ सबका साथ सबका विकास ‘ के साथ चलने वाली पार्टी है। पार्टी ने आज विश्व के शिखर पर अपनी पहचान बनाई है। यह सभी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं की मेहनत है। पार्टी को आज देश की जनता ने जनादेश दिया है। कहा कि आज देश में ऐसी सरकार है जिसकी वैचारिक निष्ठा अंत्योदय में है। गरीबों, दलितों, पिछड़ों, महिलाओं के हितों के लिए, उनके उत्थान के लिए काम करना, ये हमारी पार्टी के मूल संस्कार हैं।




