शुक्रवार, अप्रैल 3, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
3rd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टिहरी : डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वयन समिति की बैठक आयोजित

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 6, 2022 3:45 अपराह्न
टिहरी : राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम हेतु आज जिला सभागार, नई टिहरी में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वयन समिति(डीएलसीसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यकम्र के अन्तर्गत सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण पर चर्चा कर की गई।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि तम्बाकू नियंत्रण एवं बच्चों के मार्गदर्शन हेतु जनपद के प्रत्येक स्कूल में नई-नई गतिविधियों की योजना बनाकर कार्यक्रम आयोजित करवाना सुनिश्चित करें। साथ ही समस्त विद्यालय परिसर व मुख्य गेट पर तम्बाकू नियंत्रण बोर्ड लगाएं। चिकित्सा विभाग को निर्देशित किया कि आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत ब्लॉक में लगाये जा रहे कैम्पों में भी इस संबंध में जन जागरूकता कार्यक्रम चलायें। कहा कि तम्बाकू नियंत्रण हेतु नियमित रुप से प्रचार-प्रसार जरूरी है, जिससे लोगों को तम्बाकू से हो रहे नुकशान की जानकारी मिल सके। कहा कि सूचना विभाग, यूथ क्लब, एनसीसी, नेहरू युवा केन्द्र के माध्यम से तम्बाकू नियंत्रण का प्रचार-प्रसार करें, जिससे लोग जागरूक हो सकेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तम्बाकू नियंत्रण हेतु नशे की क्रिया-कलापों पर कार्यवाही करते हुए चालान की कार्यवाही को बढ़ाने के निर्देश दिये।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एल.डी. सेमवाल ने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देशानुसार तम्बाकू नियंत्रण हेतु प्रत्येक राजकीय चिकित्सालयों में मॉनिटरिंग के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे तथा गतिविधि से संबंधित लघु मानक संचालन प्रक्रिया का लगाई जायेंगी। बताया कि धार्मिक स्थलों को तम्बाकू मुक्त करने हेतु संबंधित समितियों के साथ बैठक आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि जनपद में 6 हजार 219 चालान कर 01 लाख 61 हजार 511 की धनराशि अर्थदण्ड के रूप में वसूल की गई है। बैठक में एएसपी राजन सिंह, एसीएमओ डॉ. दीपा रूबाली, सीएमएस डॉ. अमित राय, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, एमओआईसी सीएचसी हिण्डोलाखाल डॉ. ए.के. चौहान, एनजीओ(बीएसएस) अवधेश कुमार, एएमए जिला पंचायत संजय खण्डूड़ी, एडवोकेट राजपाल सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
तत्पश्चात् जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्ताव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला टी.बी. फोरम समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने दूरस्थ क्षेत्रों में अधिक से अधिक बैठक कर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। इस मौके पर टीवी चौंपियन्स जे.पी. भट्ट को सम्मानित भी किया गया, जिन्होंने नियमित दवाईयों का सेवन कर इस बीमारी पर विजय पाई। बैठक में जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में वर्तमान तक कुल 966 चिन्हित मरीज, उपचारित मरीज 1570, टीवी एच०आई०वी० मरीज 03 हैं। टीबी मरीजों का जांच से लेकर उपचार तक निःशुल्क सेवा जनपद के सभी चिकित्सालयों में उपलब्ध है। बताया कि टीवी उन्मूलन हेतु समस्त ब्लॉको में 2-2 टीबी चौम्पियन्स बनायेंगे, जो कि उक्त कार्यक्रम में अपने स्तर पर कम्यूनिटी स्तर पर टीबी का प्रसार-प्रसार एवं सहयोग प्रदान करेंगे। बैठक में एसीएमओ डॉ. दीपा रूबाली, डॉ. एल.डी. सेमवाल, डा० जितेन्द्र भण्डारी, सीएमएस डॉ. अमित राय सहित जिला फोरम समिति के समस्त सदस्यों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित, ऋषिकेश महायोजना–2031 को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज, तपोवन क्षेत्र में अवैध निर्माण पर लगेगी लगाम
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर यूट्यूब चैनल पर की कड़ी कार्रवाई की मांग
  • उत्तराखंड में कृषि और राजस्व कर्मियों का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल
  • उत्तराखंड : 30 साल बाद लौटा पति, हुआ भावुक मिलन, पत्नी की आंखें हुईं नम
  • धूमधाम से निकली हनुमान जयंती रैली
  • ‘संस्कार युक्त, नशामुक्त युवा’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन, धरा रावत ने पाया प्रथम स्थान
  • व्यवसायिक एलपीजी सिलेण्डर वितरण के लिए नई एसओपी, राज्य को मिला अतिरिक्त 26 प्रतिशत का कोटा, सचिव आनंद स्वरूप ने जारी की संशोधित एसओपी
  • एनडीएमए और यूएसडीएमए ने चारधाम यात्रा के लिए कसी कमर, गृह मंत्रालय के निर्देश पर 10 अप्रैल को होगी माॅक ड्रिल
  • उत्तराखंड पुलिस को “राष्ट्रपति पुलिस कलर”, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि
  • उत्तराखंड के राजकीय महाविद्यालयों में हाईटेक होंगी प्रयोगशालाएं – डाॅ. धन सिंह रावत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.