posted on : अप्रैल 5, 2022 9:13 अपराह्न
हरिद्वार/देहरादून : प्रेमनगर आश्रम के पास 02 लड़के गंगा नदी में डूबे, SDRF उत्तराखंड पुलिस का सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। आज 06 अप्रैल 2022 को SDRF टीम को सूचना मिली कि प्रेमनगर आश्रम हरिद्वार में दो लड़के गंगा नदी में डूब गए है। जिनकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर SDRF पोस्ट ढालवाला से मुख्य आरक्षी सुरेश तोमर के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल रवाना हुई।
SDRF टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त लड़के 01) नैतिक 16 वर्ष और 02) हर्ष 13 वर्ष अपने घर से साइकिल पर गंगा नदी में नहाने के लिए निकले थे, उक्त लड़को द्वारा सखी घाट पर बनी रेलिंग को पार कर गंगा नदी में नहाने का प्रयास किया गया। परंतु अचानक तेज बहाव हो जाने के कारण दोनों लड़के नदी के बहाव के साथ बह गए। SDRF टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। रेस्क्यू टीम द्वारा प्रेम नगर आश्रम से जटवाला पुल तक गहन सर्चिंग की गई व SDRF डीप डाइविंग टीम के गोताखोर द्वारा भी गहराई में जाकर सर्चिंग की गई। परन्तु अभी तक कोई सुराग नही मिल पाया।




