शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सरकार किसानों को हर सम्भव मदद करते हुये किसानों की आय दोगुना करने की ओर निरन्तर अग्रसर – कृषि मंत्री गणेश जोशी

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 5, 2022 7:38 अपराह्न
हरिद्वार : गणेश जोशी मंत्री, कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग मंगलवार को हरिद्वार भ्रमण पर पहुंचे, जहां उन्होंने पतंजलि योगपीठ के फेज-1 स्थित सभागार में कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को आचार्य बालकृष्ण ने पतंजलि द्वारा कृषि एवं उद्यान के क्षेत्र में किये गये कार्यों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।
बैठक को सम्बोधित करते हुये  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पतंजलि ने बहुत कम समय में कृषि के क्षेत्र में, अपनी मेहनत से विश्व में उल्लेखनीय स्थान बनाया है। उन्होंने कहा कि आज जैविक कृषि के क्षेत्र में हमारे पास असीम सम्भावनायें हैं, जिससे हमें पलायन को रोकने में भी काफी मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उल्लेख करते हुये उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर समय किसानों की आय दोगुना करने के लिये चिन्तित रहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों को हर सम्भव मदद करते हुये, किसानों की आय दोगुना करने की ओर निरन्तर अग्रसर है।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने उत्तरकाशी जिले का जिक्र करते हुये कहा कि उत्तरकाशी जिले में पैदा होने वाला सेब, हिमाचल प्रदेश से भी गुणवत्ता में अच्छा है। इसलिये उसकी ब्राण्डिंग आदि के क्षेत्र में भी गंभीरता से सोचने के साथ ही इसे आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इसका व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जाये । कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे आगामी 100 दिनों का एक रोडमैप तैयार करके प्रस्तुत करें। उत्तम खेती मध्यम बान………..कहावत का जिक्र करते हुये उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की खेती नम्बर-एक पर हो। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं का ध्यान रखते हुये, इस ओर आपको लगन एवं मेहनत से कार्य करना है।
बैठक में बोलते हुये आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि पतंजलि एग्रीकल्चर, हार्टीकल्चर, फ्लोरीकल्चर आदि क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिये निरन्तर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि विगत 12 वर्षों से पतंजलि बायो रिसर्च सेण्टर के रूप में कार्य कर रहा है। उन्होंने जैविक खेती का जिक्र करते हुये कहा कि वर्ष 2009 से ही हमने जैविक खेती की ओर ध्यान देना शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा कि रासायनिक खेती से हमें फायदे के साथ ही नुकसान भी हुआ है, क्योंकि कहीं-कहीं पर रासायनिकों का असन्तुलित प्रयोग हुआ है, जिसकी वजह से खेती का नुकसान भी पहुंचा है। उन्होंने कहा कि आज समय की मांग है कि आर्गनिक फार्मर ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाया जाना बहुत आवश्यक है, क्योंकि किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरूक करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि हम जैविक के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिये हर सम्भव मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम किसानों को योग कराने के साथ ही साथ जैविक खेती के सम्बन्ध में भी चर्चा करते है।
आचार्य बाल कृष्ण ने कहा कि हमें अपनी मानसिकता को बदलना है। फसल उगाने की लागत कैसे कम कर सकते हैं, इस ओर भी हमें ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि किसानों में जैविक खेती के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुये, उन्हें इस ओर अग्रसर करना है। उन्होंने कहा कि किसान जैविक का महत्व समझते हुये सबसे पहले अपने घर के लिये जैविक उत्पाद उगाना शुरू करे, जिसकी वजह से धीरे-धीरे जैविक खेती का महत्व समझते हुये उसका रूझान रासायनिक खेती की ओर कम होगा। उन्होंने कहा कि हमें जी0आई0 टेगिंग की ओर भी ध्यान देना चाहिये। बैठक में मृदा परीक्षण, मार्केटिंग, ब्राण्डिंग आदि के सम्बन्ध में विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का पतंजलि परिसर पहुंचने पर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर कृषि निदेशक गौरी शंकर आर्य, उद्यान निदेशक डॉ. एचएस बावेजा, एमडी आर्गनिक बोर्ड विनय कुमार, परियोजना निदेशक  विक्रम सिंह, संयुक्त निदेशक कृषि दिनेश कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, मुख्य उद्यान अधिकारी नरेन्द्र यादव, सहायक परियोजना निदेशक नलनीत घिल्डियाल सहित पतंजलि के पदाधिकारीगण सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने महानिदेशक डीडी न्यूज़ ममता वर्मा से की शिष्टाचार भेंट, कहा – विश्व को नई दिशा देने की अपार क्षमता रखता है संस्कृत का ज्ञान
  • उत्तराखंड में संस्कृत के प्रचार-प्रसार को लेकर केंद्र सरकार के सचिवों से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • लालढांग–चिल्लरखाल रोड निर्माण का मार्ग हुआ प्रशस्त, वन विभाग ने लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था किया नामित
  • 10 जुलाई को भी मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट, देहरादून समेत हरिद्वार,नैनीताल,पौड़ी के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश
  • मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से रेल परियोजनाओं एवं कनेक्टिविटी विस्तार पर की चर्चा, केन्द्रीय रेल मंत्री ने दिया प्रस्तावों पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन
  • हरिद्वार में फर्जी हॉलमार्किंग पर बीआईएस की बड़ी कार्रवाई, दो आभूषण प्रतिष्ठानों पर छापेमारी
  • मुख्यमंत्री धामी का निर्देश – तकनीकी कारणों से आवेदन निरस्त करने के बजाय लाभार्थियों का मार्गदर्शन कर दूर कराई जाएं कमियां
  • केसी वेणुगोपाल का उत्तराखंड दौरा पार्टी की जीत की नींव – गणेश गोदियाल
  • हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस, सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव करने वाले 5 लोगों को किया गिरफ्तार
  • उत्तरकाशी में बारिश का असर जारी, गंगोत्री हाईवे समेत कई मार्ग भूस्खलन से बाधित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.