शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जाखणीधार : डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में किया गया तहसील दिवस आयोजित, 17 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 5, 2022 5:42 अपराह्न
टिहरी : जनमानस की समस्याओं/शिकायतों का क्षेत्रीय स्तर पर समाधान एवं निस्तारण आज तहसील भवन जाखणीधार में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में तहसील दिवस आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। तहसील दिवस में 59 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से 17 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिये गये। तहसील दिवस में जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव द्वारा लोगों की समस्याएं सुनी गई.
इस अवसर पर अधिकांश शिकायतें समाज कल्याण, जल निगम, विद्युत, लोक निर्माण विभाग, पूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग की थी। इसके अलावा जल संस्थान, परिवहन, चिकित्सा, उरेडा, आरईएस, पीएमजीएसवाई, बाल विकास विभाग आदि विभागों की से संबंधित शिकायतें भी दर्ज की गई। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील दिवस में प्राप्त शेष शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निस्तारित करना सुनिश्चित करें, ताकि आम जनमानस को उसका लाभ समय पर मिल सके। तहसील दिवस में डीपीओ के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण तलब करते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि समय से पूर्व समस्याओं का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। कहा कि जिन मामलों में दिक्कत आ रही है, उसकी जानकारी भी अवगत कराएं, जिससे उनका निस्तारण भी समय पर किया जा सकेगा। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील स्तर पर ही समस्याओं का निस्तारण करें, ताकि लोगों को मुख्यालय के चक्कर न काटने पड़े। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बहुउद्देश्य शिविर लगाने के भी निर्देश दिये।
इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान क्षेत्र स्तर पर ही तहसील दिवस आयोजित कर किया जाना, आम जनमानस के लिए एक अच्छा अवसर है। कहा कि अगली बार से विभागवार समस्याओं का समाधान किया जाये, इसके लिए और व्यवस्था की जाय। कहा कि कुछ स्थान चिन्ह्ति कर बहुउद्देश्य शिविर भी आयोजित किये जायें और उसकी सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दी जाये। कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वाह्न पूरी जिम्मेदारी के साथ करते हुए सभी समस्याओं का समाधान करेंगे।
उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए अपना पूरा सहयोग करने की बात कही। तहसील दिवस में जनहित की विभिन्न समस्याएं दर्ज की गई यथा घर-घर नल जल, खाद्य सुरक्षा कार्ड बनवाने, गौरा कन्या धन योजना, बीपीएल राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, जाखणीधार बाजार में पेयजल वितरण, ग्रा.पं.पिपोला में विद्यालय हेतु स्वीकृत धनराशि को ग्राम मन्थल के प्रा.वि. करने हेतु, टिपरी चाहगडोलिया मोटर मार्ग को परिवहन की स्वीकृति दिलाने, कोशियार ताल से पानी की लाइन बिछाने, बिजली की झूलती तारों को ठीकर करने आदि शिकायतें दर्ज की गई।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी टिहरी अपूर्वा सिंह, पीडी डीआरडीए प्रकाश रावत, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के.बर्तवाल, एआरटीओ चक्रपाणी मिश्रा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भण्डारी, ईडीएम हरेन्द्र शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी वर्मा, अधि.अभि. लोनिवि डी.एम. सिंह, अधि.अभि. जल संस्थान सतीश नौटियाल, प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय ग्रामवासी मौजूद रहे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने महानिदेशक डीडी न्यूज़ ममता वर्मा से की शिष्टाचार भेंट, कहा – विश्व को नई दिशा देने की अपार क्षमता रखता है संस्कृत का ज्ञान
  • उत्तराखंड में संस्कृत के प्रचार-प्रसार को लेकर केंद्र सरकार के सचिवों से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • लालढांग–चिल्लरखाल रोड निर्माण का मार्ग हुआ प्रशस्त, वन विभाग ने लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था किया नामित
  • 10 जुलाई को भी मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट, देहरादून समेत हरिद्वार,नैनीताल,पौड़ी के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश
  • मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से रेल परियोजनाओं एवं कनेक्टिविटी विस्तार पर की चर्चा, केन्द्रीय रेल मंत्री ने दिया प्रस्तावों पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन
  • हरिद्वार में फर्जी हॉलमार्किंग पर बीआईएस की बड़ी कार्रवाई, दो आभूषण प्रतिष्ठानों पर छापेमारी
  • मुख्यमंत्री धामी का निर्देश – तकनीकी कारणों से आवेदन निरस्त करने के बजाय लाभार्थियों का मार्गदर्शन कर दूर कराई जाएं कमियां
  • केसी वेणुगोपाल का उत्तराखंड दौरा पार्टी की जीत की नींव – गणेश गोदियाल
  • हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस, सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव करने वाले 5 लोगों को किया गिरफ्तार
  • उत्तरकाशी में बारिश का असर जारी, गंगोत्री हाईवे समेत कई मार्ग भूस्खलन से बाधित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.