शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में विकासखण्ड गैरसैंण सभागार में तहसील दिवस का हुआ आयोजन, अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही किया गया निस्तारण

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 5, 2022 5:19 अपराह्न
चमोली :  जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में विकासखण्ड गैरसैंण सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी ने लोगों की समस्याएं सुनी। तहसील दिवस में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, विद्युत, आवास, बीपीएल कार्ड,, मुआवजा, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा आदि से जुड़ी 205 समस्याएं/शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखी गई। जिसमें से 180 शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर निस्तारण किया। सभी विभागीय अधिकारियों को जन शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए प्राथमिकता पर उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए। तथा  शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए और संबंधित विभागों को फरियादियों के साथ मौके पर जाकर स्वंय समस्याओं के समाधान करने के निर्देश दिए। धुनारघाट मोटरमार्ग, दिवागाड कण्डारीखोड मोटरमार्ग, चोरडा से भराडीसैण मोटरमार्ग, सारकोट मोटरमार्ग आदि पर अधिशासी अभियन्ता को साइट विजिटकर का सडक को दुरस्थ करने हेतु निर्देशित किया। वहीं वीरेन्द्र टमटा ने अम्बेडकर भवन की मांग की जिसमें जिलाधिकारी ने एसडीएम को भूमि चयनित कर रिर्पोट तैयार करने को कहा।
ग्राम प्रधान चोरडा ने मांग की टीकाकरण के लिए ग्रामीणों को 5 किमी दूर जाना पडता है जिस पर जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को गांव में कैम्प लगाने के कहा। आशा देवी ग्राम प्रधान रोहिडा ने कहा कि न्याय पंचायत में पटवारी न होने की बात कही जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि सप्ताह में 2 दिन पटवारी चौकी में उपस्थित रहेगा। नरेन्द्र सिंह ने कहा कि कोठार गांव में  पुरानी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है जिस पर जलसंस्थान को निरीक्षण कर लाइन को दुरस्थ करने के निर्देश दिए। अनाथ बच्चे शिल्पा व सूरज को जिलाधिकारी ने बात्सल्य योजना में सम्मिलित कर लाभ देने की बात कही। वहीं कुसुम देवी तथा सरस्वती देवी ने बताया उनके पति कई सालों से घर नहीं आये हैं इसलिए उनको विधवा प्रमाण पत्र दिया जाए जिससे वे पेंशन ले सकें इस पर एसडीएम ने उनको कोर्ट में वाद दायर करने के लिए कहा।
पानी की समस्याओं को लेकर मुख्य विकास अधिकारी को जलसंस्थान तथा जलनिगम के साथ से बैठक करने को कहा जिससे समस्याओं को समाधान हो सके। गैरसैंण ब्लाक में आधार कार्ड न बनने की समस्या पर जिलाधिकारी ने कहा कि आधार कार्ड बनाने के लिए जल्द ही स्थानीय स्तर पर व्यवस्था बनाई जाएगी। कई स्थानों में विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने से विद्युत के झूलते तारों से बने खतरे की शिकायत पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को तत्काल विद्युत लाईन को ठीक करने के निर्देश दिए।  वहीं गजेन्द्र सिंह ने बताया कि आग लगने की वजह से उनके 3 मवेशी जल गए थे इस जिलाधिकारी ने उनको मुआवजा देने की बात कही। क्षेत्र में कुछ पात्र लोगों को पीएम आवास न मिलने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने कहा कि पुनः सर्वेक्षण होने पर ऐसे लोगों को प्राथमिकता पर लिया जाएगा। इस अवसर पर विधायक अनिल नौटियाल, मुख्य विकास अधिकारी वरूण चौधरी, एसडीएम संतोष पाण्डे, सीएमओ एस पी कुडियाल, ब्लाक प्रमुख शशि देवी, सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद थी।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने महानिदेशक डीडी न्यूज़ ममता वर्मा से की शिष्टाचार भेंट, कहा – विश्व को नई दिशा देने की अपार क्षमता रखता है संस्कृत का ज्ञान
  • उत्तराखंड में संस्कृत के प्रचार-प्रसार को लेकर केंद्र सरकार के सचिवों से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • लालढांग–चिल्लरखाल रोड निर्माण का मार्ग हुआ प्रशस्त, वन विभाग ने लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था किया नामित
  • 10 जुलाई को भी मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट, देहरादून समेत हरिद्वार,नैनीताल,पौड़ी के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश
  • मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से रेल परियोजनाओं एवं कनेक्टिविटी विस्तार पर की चर्चा, केन्द्रीय रेल मंत्री ने दिया प्रस्तावों पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन
  • हरिद्वार में फर्जी हॉलमार्किंग पर बीआईएस की बड़ी कार्रवाई, दो आभूषण प्रतिष्ठानों पर छापेमारी
  • मुख्यमंत्री धामी का निर्देश – तकनीकी कारणों से आवेदन निरस्त करने के बजाय लाभार्थियों का मार्गदर्शन कर दूर कराई जाएं कमियां
  • केसी वेणुगोपाल का उत्तराखंड दौरा पार्टी की जीत की नींव – गणेश गोदियाल
  • हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस, सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव करने वाले 5 लोगों को किया गिरफ्तार
  • उत्तरकाशी में बारिश का असर जारी, गंगोत्री हाईवे समेत कई मार्ग भूस्खलन से बाधित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.