posted on : अप्रैल 5, 2022 4:22 अपराह्न
कोटद्वार । कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कालागढ़ में विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पहुंचने पर स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने ऋतु खंडूडी भूषण का जोरदार स्वागत किया ।इस दौरान उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनने पर उनका सम्मान किया गया । मंगलवार को कालागढ़ मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया । ऋतु खंडूड़ी ने भी हाथ जोड़ कर सभी का अभिवादन किया । इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं के जोश एवं परिश्रम से उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है ।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास के नए आयाम छूएगा । उन्होंने कहा कि जनता ने जो विश्वास और भरोसा प्रचंड जीत के साथ उन पर जताया है वह उस विश्वास पर खरे उतर कर क्षेत्र में विकास योजनाओं को क्रियान्वित कर अपने संकल्प को पूरा करेंगी ।इस दौरान कालागढ़ के क्षेत्रवासियों ने सरकारी सुविधाओं का लाभ न मिलने व कालागढ़ को राजस्व ग्राम या ग्राम पंचायत बनाए जाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को मांग पत्र सौंपा । वहीं सहकारी बैंक खुलवाए जाने का विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया ।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने भी लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि कालागढ़ के लोगों को सभी सरकारी सुविधाओं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा । साथ ही क्षेत्र में सहकारी बैंक खुलवाए जाने के लिए सहकारी मंत्री से वार्ता भी करेंगी । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष योगेश, मंडल महामंत्री अशोक चौहान, मंडल महामंत्री शंकर द्विवेदी, शंकर सिंघल, मीनाक्षी चौधरी, बबीता, नीलम चौहान, ज्योति, पूजा, राकेश कटारिया, प्रीतम सिंह, प्रदीप गुप्ता, रामकुमार, रामशरण, सीपी सिंह, कोमल, संजय सैनी, डीपी सिंह, गीता, ममता, जगदीश, अशोक, अनीता, ममता सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।




