posted on : अप्रैल 5, 2022 12:08 अपराह्न
देहरादून : देर रात देवप्रयाग से 500 मीटर आगे हुआ हादसा, SDRF उत्तराखंड ने चलाया सर्च एन्ड रेस्क्यू ऑपरेशन। देर रात SDRF टीम को सूचना मिली कि देवप्रयाग से पौड़ी जाने वाले मार्ग पर एक वाहन खाई में गिर गया है जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर SDRF पोस्ट श्रीनगर से मुख्य आरक्षी शेखर चंद जोशी के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के रवाना हुई। SDRF टीम को घटनास्थल पर पता चला कि उक्त वाहन टाटा 207 है। जो कि देवप्रयाग से पौड़ी की ओर जा रहा था। रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। SDRF टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों व रात्रि के घनघोर अंधेरे में गहरी खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंच बनाई। व एक युवक के शव को बरामद कर मुख्य मार्ग तक लाया गया व जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। जिला पुलिस द्वारा उक्त शव की शिनाख्त की कार्यवाही की जा रही है।




