शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पिथौरागढ़ : कुथी-यांगती नदी पर भी पर्यटक उठा पायेंगे राफ्टिंग का लुफ्त

जिलाधिकारी ने यांगती राफ्टिंग क्लब को उपकरण खरीद के लिए दिए 15 लाख

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 4, 2022 10:14 अपराह्न

 

पिथौरागढ़ । जनपद पिथौरागढ़ की सीमांत व्यास घाटी में 11 हजार फीट की ऊंचाई पर वहने वाली कुथी-यांगती नदी पर भी अब सैलानी राफ्टिंग का लुफ्त उठा सकेंगे। नैसर्गिक सौन्दर्य से भरपूर व्यास घाटी में पर्यटन और राफ्टिंग को बढावा देने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कुटी यांगती राफ्टिंग क्लब को अंटाइड फंड से 15 लाख धनराशि के राफ्टिंग उपकरण उपलब्ध कराए है, जिसमें 2 राफ्ट, 3 कयाक सहित सभी तकनीकी सहायक उपकरण क्लब को दिए गए है। जिलाधिकारी ने कुटी यांगती क्लब के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में जलक्रीडा संबधी साहसिक पर्यटन गतिविधियों को आगे बढाने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही जिला पर्यटन अधिकारी को यहां पर राफ्टिंग प्रशिक्षण की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान क्लब के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए इसे अच्छी पहल बताया।

जिलाधिकारी ने कहा कि शिवोत्सव के दौरान कुथी-यांगती नदी में राफ्टिंग का ट्रायल किया गया था। यहां पर व्यास घाटी के समस्त गांवों को सम्मिलित करते हुए कुटी यांगती क्लब बनाया गया है और इस क्लब के माध्यम से राफ्टिंग को संचालित कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि कुथी यांगती नदी में करीब 11 हजार फीट की ऊंचाई पर सैलानियों को राफ्टिंग का अलग अनुभव मिलेगा और आदि कैलाश एवं मानसरोवर जाने वाले पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण का केन्द्र होगा। साथ ही इससे क्षेत्र में स्वरोजगार को भी बढावा मिलेगा। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट नंदन कुमार, अपर जिलाधिकारी फिंचा राम चैहान, एसडीएम अनुराग आर्या, जिला पर्यटन विकास अधिकारी लता बिष्ट सहित कुटी यांगती क्लब के अध्यक्ष रोहित सिंह गुंजियाल, उपाध्यक्ष सागर सिंह नबियाल, सचिव नीरज सिंह, उप सचिव धर्मेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष अनुराग कुटियाल, सदस्य सुनील सिंह, देवाशीष सिंह, प्रदीप, हरगोविंद, मुकुल सिंह, जितेंद्र सिंह, पवन बुदियाल, संरक्षक पुनित सिंह कुटियाल एवं सनम देवी आदि मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने महानिदेशक डीडी न्यूज़ ममता वर्मा से की शिष्टाचार भेंट, कहा – विश्व को नई दिशा देने की अपार क्षमता रखता है संस्कृत का ज्ञान
  • उत्तराखंड में संस्कृत के प्रचार-प्रसार को लेकर केंद्र सरकार के सचिवों से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • लालढांग–चिल्लरखाल रोड निर्माण का मार्ग हुआ प्रशस्त, वन विभाग ने लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था किया नामित
  • 10 जुलाई को भी मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट, देहरादून समेत हरिद्वार,नैनीताल,पौड़ी के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश
  • मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से रेल परियोजनाओं एवं कनेक्टिविटी विस्तार पर की चर्चा, केन्द्रीय रेल मंत्री ने दिया प्रस्तावों पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन
  • हरिद्वार में फर्जी हॉलमार्किंग पर बीआईएस की बड़ी कार्रवाई, दो आभूषण प्रतिष्ठानों पर छापेमारी
  • मुख्यमंत्री धामी का निर्देश – तकनीकी कारणों से आवेदन निरस्त करने के बजाय लाभार्थियों का मार्गदर्शन कर दूर कराई जाएं कमियां
  • केसी वेणुगोपाल का उत्तराखंड दौरा पार्टी की जीत की नींव – गणेश गोदियाल
  • हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस, सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव करने वाले 5 लोगों को किया गिरफ्तार
  • उत्तरकाशी में बारिश का असर जारी, गंगोत्री हाईवे समेत कई मार्ग भूस्खलन से बाधित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.