posted on : अप्रैल 3, 2022 10:39 अपराह्न
मंगलौर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मंगलौर द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर में डॉ. वीरेंद्र भारद्वाज की अध्यक्षता में नवसंवत मनाया गया मुख्य वक्ता सहदेव सिंह जिला प्रचार प्रमुख द्वारा कहा गया कि नव संवद संकल्प का दिन है परमपिता परमेश्वर की संकल्प शक्ति से इस दिन सृष्टि की उत्पत्ति, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का राज्याभिषेक, धर्मराज युधिष्ठिर का राज्य अभिषेक, सालिबान द्वारा शकों का समूल नष्ट कर शक संवत का प्रारंभ, शरीर में 9 शक्ति केंद्रों का जागरण नवदुर्गा उपासना, स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा आर्य समाज की स्थापना, चेती चंद जन्म दिवस, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार जी का जन्मदिवस, चैत्र शुक्ल वर्ष प्रतिपदा पर हुआ संघ द्वारा 6 उत्सव मुख्य रूप से मनाया जाते हैं इन उत्सवों का उद्देश्य राष्ट्रीय और सामाजिक प्रेरणा समाज को देना है l
उन्होंने कहा कि वृक्ष और पतंग दोनों आसमान की ओर जाती है तूफान मैं पतंग उड़ जाती है किंतु वृक्ष अपनी जड़ों से जुड़ा होने के कारण खड़ा रहता है इसी प्रकार जो समाज अपने अतीत से सीख ले कर भविष्य का निर्धारण करता है वही प्रगति पथ पर बढ़ता है l लॉर्ड मैकाल ने शिक्षा पद्धति पर ब्रिटिश संसद में बोलते हुए कहा था कि भारतीय समाज में उनके इतिहास, मान बिंदुओं एवं संस्कृति के प्रति हीन भावना पैदा कर भावी पीढ़ी को उनकी संस्कृति से काटकर ही भारत पर शासन किया जा सकता है lइन उत्सवों द्वारा समाज को विश्व की सर्वश्रेष्ठ संस्कृति जो सर्वे भवंतु सुखिनः वसुदेव कुटुंबकम .,जीवो पर दया करो, विश्व का कल्याण हो, प्राणियों में सद्भाव का संदेश देने वाली जल, जंगल, जमीन और जीवो से आत्मीयता और बंधुत्व का रिश्ता स्थापित करती हैl राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उद्देश्य भी इस आत्म विस्मृत, आत्म शुन्य, आत्म केंद्रित, भारतीय समाज को संगठित कर समाज और राष्ट्र निर्माण में लगाना है जिसे भारत फिर से विश्व गुरु का दर्जा प्राप्त कर सके.
सरस्वती शिशु मंदिर मंगलौर से सैकड़ों गणवेश धारी स्वयंसेवक सैकड़ों की संख्या में सिद्धेश्वर महादेव मंदिर शिव चौक मेन बाजार हनुमान चौक होते हुए वापस शिशु मंदिर में पहुंचे जगह जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया. इस अवसर पर शिवकुमार नगर कार्यवाह इंजीनियर दिनेश पवार प्रभात चौधरी संदीप खटाना सुनील धीमान मास्टर वालेस सतीश जिला बाल प्रमुख तरुण अनिल विनीत अनुज अतुल जितेंद्र देवांग आकाश वीरेंद्र सेवकों द्वारा पथ संचलन में अनुशासन और समरसता का परिचय दीया नगर वासियों द्वारा स्वयं सेवकों का उत्साहवर्धन किया.




