शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बुद्धिजीवियों ने विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी को कराया कोटद्वार की समस्याओं से अवगत

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 3, 2022 7:46 अपराह्न
कोटद्वार । कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के विकास एवं क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े समाज के बुद्धिजीवियों द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित हुई उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष व कोटद्वार से विधायक ऋतु खंडूडी भूषण ने क्षेत्र की महत्वपूर्ण समस्याओं को सुना व समस्याओं के शीघ्र ही समाधान के लिए क्षेत्रवासियों को आश्वस्त भी किया ।
रविवार को तडियाल चौक स्थित कैपराइट मॉल में आयोजित बुद्धिजीवी कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर चिंतन एवं मंथन किया गया ।इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया ।
वहीं बुद्धिजीवी समाज द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया । इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज सेवा, पूर्व सैनिक एवं अन्य क्षेत्रों से जुड़े बुद्धिजीवी लोग उपस्थित थे । कोटद्वार विधानसभा के स्वर्णिम विकास हेतु बौद्धिक चिंतन में सभी बुद्धिजीवियों ने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष अपने अपने विचार रखे ।इस दौरान कोटद्वार में पार्किंग की समस्या, मेडिकल कॉलेज के संबंध में, सड़कों के सुदृढ़ीकरण, कण्वाश्रम का विकास, कोटद्वार को पर्यटन के रूप में विकसित किए जाने, संयुक्त चिकित्सालय को सभी सुविधाओं से जोड़ने, केंद्रीय विद्यालय खुलवाए जाने, कोटद्वार से भावर तक नगर बस सेवा के संचालन सहित कई अन्य मांगों से अवगत कराया गया । क्षेत्र की समस्याओं से अवगत होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र में बेहतर विकास करने, यहां की आम जनता से बेहतर जनसंपर्क करने एवं समाज के हर वर्ग के लोगों के साथ संपर्क स्थापित कर उनकी समस्या का निदान किया जाएगा ।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि लोगों के सुझाव पर गंभीरता से पहल की जायेगी। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को उनका हक मिले और क्षेत्र के हर गांव का विकास हो यही उनका लक्ष्य है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने जनता से जो भी वायदे किए हैं उन सभी को वह पूर्ण करेंगी ।उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या के लिए कोई भी व्यक्ति उनसे सीधा संपर्क करे । इस दौरान उन्होंने बुद्धिजीवियों द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए दिए गए सुझाव पर आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत अध्यापिका लक्ष्मी नैथानी, डॉ मंजू कपरवान, डॉ विश्वक सेन, डॉ. दिवाकर, रेंज अधिकारी अशोक मैनी, प्रवक्ता शशि भूषण, अध्यापक अनिल बलूनी, वीरेंद्र रावत, सुनील रावत संतोष नेगी, प्रधानाचार्य प्रवीण नवानी, दिनेश कुकरेती, सुरेंद्र लाल आर्य, विकास देवरानी, गिरीश चंद्र ध्यानी, चक्रधर, योगम्बर सिंह रावत सहित अन्य लोग उपस्थित थे ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने महानिदेशक डीडी न्यूज़ ममता वर्मा से की शिष्टाचार भेंट, कहा – विश्व को नई दिशा देने की अपार क्षमता रखता है संस्कृत का ज्ञान
  • उत्तराखंड में संस्कृत के प्रचार-प्रसार को लेकर केंद्र सरकार के सचिवों से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • लालढांग–चिल्लरखाल रोड निर्माण का मार्ग हुआ प्रशस्त, वन विभाग ने लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था किया नामित
  • 10 जुलाई को भी मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट, देहरादून समेत हरिद्वार,नैनीताल,पौड़ी के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश
  • मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से रेल परियोजनाओं एवं कनेक्टिविटी विस्तार पर की चर्चा, केन्द्रीय रेल मंत्री ने दिया प्रस्तावों पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन
  • हरिद्वार में फर्जी हॉलमार्किंग पर बीआईएस की बड़ी कार्रवाई, दो आभूषण प्रतिष्ठानों पर छापेमारी
  • मुख्यमंत्री धामी का निर्देश – तकनीकी कारणों से आवेदन निरस्त करने के बजाय लाभार्थियों का मार्गदर्शन कर दूर कराई जाएं कमियां
  • केसी वेणुगोपाल का उत्तराखंड दौरा पार्टी की जीत की नींव – गणेश गोदियाल
  • हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस, सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव करने वाले 5 लोगों को किया गिरफ्तार
  • उत्तरकाशी में बारिश का असर जारी, गंगोत्री हाईवे समेत कई मार्ग भूस्खलन से बाधित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.