गुरूवार, अप्रैल 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देहरादून : संदिग्ध हालात में मिला बुजुर्ग का शव, हत्या की आशंका

दो से तीन दिन पुराना लग रहा शव

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 2, 2022 8:06 अपराह्न

देहरादून। देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में शनिवार को एक बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव पड़ा होने की सूचना पड़ोस के ही रहने वाले कुछ लोगों ने करणपुर पुलिस को दी जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शव को अपने कब्जे में किया। प्रथम दृष्टया पूरा मामला हत्या का लग रहा है। मृतक के गले पर किसी रस्सी से दबाएं जाने के निशान पड़े हुए हैं।

डालनवाला थाना क्षेत्र करणपुर बाजार में 68 वर्षीय सुरेंद्र कुमार जयसवाल का शव उनके घर के दूसरे फ्लोर पर पड़ा हुआ मिला। पड़ोसियों द्वारा सूचना मिलने के बाद डालनवाला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सेकंड फ्लोर से बरामद करते हुए उसका निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर बताया गया कि 68 वर्षीय सुरेंद्र कुमार इस मकान में अकेले ही रहते थे जबकि उनकी पत्नी व बेटी पीपल मंडी में अलग रहते हैं। काफी समय से मृतक सुरेश कुमार यहां एकाकी जीवन बिता रहे थे। शनिवार को पड़ोसियों द्वारा सेकंड फ्लोर पर सुरेंद्र कुमार को पढ़ा हुआ देखकर पुलिस को सूचना दी गई थी कि उनके शरीर में किसी प्रकार की हरकत नहीं हो रही है।

सुरेंद्र कुमार वन विभाग में नौकरी करते थे और सेवानिवृत्त हो चुके थे। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच हत्या की दृष्टि से कर रही है क्योंकि गले पर पड़े निशान यह साफ दर्शा रहे हैं कि सुरेंद्र कुमार का गला घोट कर उनकी हत्या की गई है। यह भी माना जा रहा है कि कहीं ना कहीं मामला संपत्ति से भी जुड़ा हुआ हो सकता है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और सब का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या 2 से 3 दिन पूर्व की गई है। सूचना मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच चुके थे लेकिन फिलहाल इस संबंध में पुलिस को परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने हरिद्वार कुम्भ मेला–2027 तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए निर्देश
  • आप ने राज्यसभा में राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर पद से हटाया, ये मांग भी उठाई
  • हाइब्रिड डिजिटल तकनीक से युवती को मिला नया चेहरा, पीजीआई और पीयू की बड़ी उपलब्धि
  • यमुनोत्री – गंगोत्री धामों के लिए सुपर नोडल अधिकारी और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात
  • देहरादून में अपराध पर सख्ती: “ऑपरेशन प्रहार” शुरू, डीजीपी के कड़े निर्देश
  • धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध सरकार – मुख्यमंत्री धामी
  • भाजपा मुख्यालय पर ग्रेनेड हमला, खालिस्तानी आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी
  • देहरादून : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 अधिकारियों के तबादले
  • बदरीनाथ धाम में अब धार्मिक और अस्थायी कार्यक्रम के लिए अनुमति जरूरी
  • ट्रंप का दावा : ईरान पर अभियान सफलता के करीब, युद्ध जल्द खत्म होगा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.