posted on : अप्रैल 2, 2022 4:14 अपराह्न
कोटद्वार । नवरात्रि के अवसर पर करीब दो सालों के बाद फिर मंदिरों में भीड़-भाड़ देखी जा रही है। विगत दो सालों से कोरोना के कारण प्रशासन ने भीड़ एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा रखा था । कोरोना के मामलों में कमी दर्ज होने से इस बार चैत्र नवरात्रि में मंदिरों में श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन देवी मंदिरों में आस्था का सैलाव उमड़ने लगा। सुबह से ही हाथों में पूजा की थाली लिए श्रद्धालु मंदिरों की ओर जा रहे हैं। घंटे व घड़ियालों की भक्ति धुन के बीच मंदिरों में माता की पूजा हो रही है। माता की जय जयकार से मंदिर परिसर गूंजने लगे है। भक्तों ने घरों में घट स्थापना व माता की चौकी सजाई हुई है। दुगड्डा स्थित दुर्गा देवी मंदिर, कोटद्वार स्थित देवी मंदिर, गाडीघाट स्थित काली मंदिर सहित शहर के सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मां के दर्शनों को लगी रहीं।




