posted on : अप्रैल 1, 2022 5:08 अपराह्न
कोटद्वार । कोटद्वार की जनता द्वारा चुनी गई विधायक रितु खंडूरी विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कोटद्वार पहुंची । कोटद्वार पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रितु खंडूरी का जोरदार स्वागत किया । जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी नजीबाबाद रोड स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता को संबोधित किया जिसमें उन्होंने बताया कि कण्वाश्रम को भारत के मानचित्र पर लाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी साथ ही कहा कि मैं जिन 41 विजन में चुनाव लड़ी हूं वही मेरी प्राथमिकता है । कहां की कंडी रोड के लिए प्रयास किए जाएंगे । कोटद्वार के विकास के लिए जिला निर्माण होना भी आवश्यक है इस पर भी कार्य किया जाएगा । शहर की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा । शहर में शौचालयों की समस्या को भी दूर किया जाएगा । कहा कि बेस चिकित्सालय कोटद्वार में स्टाफ की कमी बताई जा रही है उसे भी दूर किया जाएगा साथ ही कोटद्वार की सड़कों का डामरीकरण ही जल्द ही शुरू करवा दिया जाएगा ।




