शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

परीक्षा पे चर्चा : अटल उत्कृष्ट जीजीआईसी उत्तरकाशी में सुना पीएम मोदी का सम्बोधन

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 1, 2022 2:36 अपराह्न
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधी सजवाण):  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं से आपसी बातचीत का कार्यक्रम “परीक्षा पे चर्चा” का लाइव प्रसारण अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इन्टर कालेज उत्तरकाशी की छात्राओं द्वारा सम्बन्धित कॉलेज हॉल में देखा गया। प्रधानमंत्री मोदी का स्कूली बच्चों से बातचीत का कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित हुआ। जहां पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा ऑफ लाइन एवं ऑनलाइन माध्यम से प्रधानमंत्री से परीक्षाओं को लेकर कई सवाल पूछे गये। जिनका प्रधानमंत्री ने जवाब देकर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने छात्र-छात्राओं से कहा कि परीक्षा जीवन का एक सहज हिस्सा है। आप इससे पूर्व भी कई परीक्षाएं दे चुके हैं। फिर परीक्षा से भय कैसा। आप एग्जाम प्रूफ हो चुके हैं। आपने जो किया है उसमें विश्वास भरके आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि जितनी सहज दिनचर्या प्रतिदिन रहती है उतनी ही सहज दिनचर्या परीक्षा के दिनों में भी रखे। प्रधानमंत्री ने कोविड काल के दौरान हुई ऑनलाइन पढ़ाई पर बोलते हुए कहा कि माध्यम समस्या नहीं है। मन समस्या है। यदि खोजी मन हो तो माध्यम से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होनें कहा कि ऑनलाइन माध्यम को एक अवसर समझिए।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर बोलते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के निर्धारण के लिए हिन्दुस्तान के कोने-कोने में कई सालों तक मन्थन, चर्चा व व्यापक अध्ययन हुआ है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति देश के भविष्य के लिए बनाई गयी है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में व्यक्त्तिव विकास के कई अवसर है। खिलने व खुलने के लिए खेल का होना जरूरी है। जिसे देखते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति में खेल को भी शामिल किया गया है। हमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति के साथ नये रास्ते पर चलने का अवसर प्राप्त हुआ है। 21वीं सदी के अनुकूल सारी व्यवस्थाओं व नीतियों को ढालना चाहिए। 20वीं सदी की नीतियों के साथ 21वीं सदी में नहीं चल सकते। प्रधानमंत्री ने छात्र छात्राओं के अभिभावकों से कहा कि वे अपने सपनों को बच्चों पर न थोपें। बच्चों की पसन्द नापसन्द का ध्यान रखें। इस अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, मुख्य शिक्षाधिकारी नरेश शर्मा, प्रधानाचार्य सुमन कोटियाल, शिक्षक- शिक्षिकाए व छात्राएं उपस्थित थीं।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने महानिदेशक डीडी न्यूज़ ममता वर्मा से की शिष्टाचार भेंट, कहा – विश्व को नई दिशा देने की अपार क्षमता रखता है संस्कृत का ज्ञान
  • उत्तराखंड में संस्कृत के प्रचार-प्रसार को लेकर केंद्र सरकार के सचिवों से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • लालढांग–चिल्लरखाल रोड निर्माण का मार्ग हुआ प्रशस्त, वन विभाग ने लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था किया नामित
  • 10 जुलाई को भी मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट, देहरादून समेत हरिद्वार,नैनीताल,पौड़ी के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश
  • मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से रेल परियोजनाओं एवं कनेक्टिविटी विस्तार पर की चर्चा, केन्द्रीय रेल मंत्री ने दिया प्रस्तावों पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन
  • हरिद्वार में फर्जी हॉलमार्किंग पर बीआईएस की बड़ी कार्रवाई, दो आभूषण प्रतिष्ठानों पर छापेमारी
  • मुख्यमंत्री धामी का निर्देश – तकनीकी कारणों से आवेदन निरस्त करने के बजाय लाभार्थियों का मार्गदर्शन कर दूर कराई जाएं कमियां
  • केसी वेणुगोपाल का उत्तराखंड दौरा पार्टी की जीत की नींव – गणेश गोदियाल
  • हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस, सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव करने वाले 5 लोगों को किया गिरफ्तार
  • उत्तरकाशी में बारिश का असर जारी, गंगोत्री हाईवे समेत कई मार्ग भूस्खलन से बाधित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.