शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

IIT ने कस्तूरबा भवन और WRDM में रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम्स का किया उद्घाटन

शेयर करें !
posted on : मार्च 31, 2022 7:33 अपराह्न
रुड़की : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (आईआईटी रुड़की) ने कस्तूरबा भवन और जल संसाधन विकास और प्रबंधन (WRDM) विभाग में प्रदर्शन इकाइयों (डेमोंस्ट्रेशन यूनिट्स) के रूप में और संस्थान में जागरूकता पैदा करने के लिए कई रेनवॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम्स (RWH) स्थापित किए हैं। संस्थान ने चार स्थापित मॉडलों जैसे आरडब्ल्यूएच-रिचार्ज, आरडब्ल्यूएच-स्टोरेज, रिचार्ज शाफ्ट, रिचार्ज पिट का उपयोग करके आरडब्ल्यूएच और स्टॉर्मवाटर मैनेजमेंट में शामिल विभिन्न प्रकार की तकनीकों का प्रदर्शन करने के लिए परिसर में उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईआईटी रुड़की के निदेशक और ग्रीन कमेटी के अध्यक्ष प्रोफेसर अजीत के चतुर्वेदी ने की।
जल संचयन (रेनवॉटर हार्वेस्टिंग) तकनीक में किसी भी भवन की छत के पानी को इकठ्ठा करके ट्यूबवेल के जरिए जमीन में दोबारा पहुंचाया जाता है। कस्तूरबा भवन में लगाए गए मॉडल से हर साल 7.5 लाख लीटर पानी दोबारा जमीन में पहुंचाया जाता है। वर्षा जल के भंडारण के लिए रूफ-टॉप रेनवॉटर हार्वेस्टिंग मॉडल डब्ल्यूआरडीएम विभाग के पीछे स्थापित किया गया है, जहां 3.5 लाख लीटर बारिश के पानी के इकठ्ठा होने की उम्मीद है। इसके अलावा डब्ल्यूआरडीएम विभाग के पीछे रिचार्ज पिट्स और रिचार्ज शाफ्ट मॉडल भी बनाए गए हैं। यह रिचार्जिंग की अप्रत्यक्ष विधि को प्रदर्शित करते हैं।
रेन वॉटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर का उद्घाटन करते हुए, आईआईटी रुड़की के निदेशक और ग्रीन कमेटी के अध्यक्ष प्रो. अजीत के चतुर्वेदी ने कहा, “वर्षा जल संचयन, बारिश के पानी को बहने देने के बजाय उसे जमा करके उसका भंडारण करने की तकनीक है। कस्तूरबा भवन में और WRDM में स्थापित किए गए रेन वॉटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर आईआईटी रूड़की के वर्षा जल को बहने देने के बजाये उसका संग्रहण करके पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने के प्रयासों का प्रतिनिधित्व करता है।”
आईआईटी रुड़की के जल संसाधन विकास और प्रबंधन विभाग के प्रो. दीपक खरे ने रेनवॉटर हार्वेस्टिंग मेथड का अवलोकन प्रदान करते हुए कहा, “रूफटॉप हार्वेस्टिंग में, छत को कैचमेंट बनाया जाता है, यानि बारिश के पानी को बिल्डिंग की छत पर इकठ्ठा किया जाता है, जिसके बाद इस पानी को या तो एक टैंक में संग्रहीत किया जा सकता है या कृत्रिम पुनर्भरण प्रणाली की ओर मोड़ा जा सकता है। यह विधि कम खर्चीली और बहुत प्रभावी है और यदि इसे ठीक से लागू किया जाए तो यह क्षेत्र के भूजल स्तर को बढ़ाने में मदद करता है।”
हरित समिति के संयोजक तथा आईआईटी रुड़की के जल और नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के प्रो अरुण कुमार ने वर्षा जल संचयन विधि (रेनवॉटर हार्वेस्टिंग मेथड) की स्थापना की पृष्ठभूमि बताते हुए कहा, “संस्थान द्वारा जल संरक्षण और वॉटर फुटप्रिंट को कम करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। ‘बारिश को पकड़ों’ इस के नारे के साथ यह तरीका बहुत लोकप्रिय हो रहा है।”
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने महानिदेशक डीडी न्यूज़ ममता वर्मा से की शिष्टाचार भेंट, कहा – विश्व को नई दिशा देने की अपार क्षमता रखता है संस्कृत का ज्ञान
  • उत्तराखंड में संस्कृत के प्रचार-प्रसार को लेकर केंद्र सरकार के सचिवों से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • लालढांग–चिल्लरखाल रोड निर्माण का मार्ग हुआ प्रशस्त, वन विभाग ने लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था किया नामित
  • 10 जुलाई को भी मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट, देहरादून समेत हरिद्वार,नैनीताल,पौड़ी के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश
  • मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से रेल परियोजनाओं एवं कनेक्टिविटी विस्तार पर की चर्चा, केन्द्रीय रेल मंत्री ने दिया प्रस्तावों पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन
  • हरिद्वार में फर्जी हॉलमार्किंग पर बीआईएस की बड़ी कार्रवाई, दो आभूषण प्रतिष्ठानों पर छापेमारी
  • मुख्यमंत्री धामी का निर्देश – तकनीकी कारणों से आवेदन निरस्त करने के बजाय लाभार्थियों का मार्गदर्शन कर दूर कराई जाएं कमियां
  • केसी वेणुगोपाल का उत्तराखंड दौरा पार्टी की जीत की नींव – गणेश गोदियाल
  • हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस, सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव करने वाले 5 लोगों को किया गिरफ्तार
  • उत्तरकाशी में बारिश का असर जारी, गंगोत्री हाईवे समेत कई मार्ग भूस्खलन से बाधित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.