posted on : मार्च 31, 2022 4:59 अपराह्न
कोटद्वार । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में गुरुवार को हिंदी विभागीय परिषद के तत्वावधान में तत्कालिक भाषण प्रतियोगिता तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें हिंदी विषय के समस्त छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्र छात्राओं ने साहित्य और सिनेमा में अंतर संबंध तथा निबंध प्रतियोगिता का शीर्षक हिंदी साहित्य रोजगार की संभावनाएं पर अपने विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभाग प्रभारी डॉ शोभा रावत ने कार्यक्रम की रूपरेखा से उपस्थित लोगों को अवगत कराया । डॉ सुमन कुकरेती ने साहित्य और सिनेमा के अंतर को उजागर किया। डॉ शोभा रावत ने साहित्य और सिनेमा पर व्यापक चर्चा की। तृतीय सेमेस्टर के छात्र पियूष सुंद्रियाल ने साहित्य सिनेमा की पृष्ठभूमि को विस्तार से समझाया।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे दीक्षित कुमार ने साहित्य सिनेमा का उद्देश्य पर व्यापक चर्चा करते हुए उनके संबंधों को उजागर किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पियूष सुंद्रियाल, द्वितीय स्थान आराध्य सक्सेना, तृतीय स्थान साकिब अली तथा निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रियंका यादव, द्वितीय स्थान पीयूष सुंद्रियाल, तृतीय स्थान पर 2 प्रतिभागी नेहा गौतम व स्वाति कंडवाल रहे । महाविद्यालय की संरक्षिका प्राचार्य प्रो जानकी पंवार ने सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।डॉ शोभा रावत ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम में डॉ संतकुमार, डॉ सोमेश, डॉ गुड्डी चमोली, डॉ सुमन कुकरेती, डॉ दीक्षित कुमार के साथ-साथ छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं ।




