शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

लैंसडौन विधायक महंत दिलीप रावत ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को लिखा पत्र, इस मामलें में की CBI जांच की मांग

शेयर करें !
posted on : मार्च 31, 2022 9:10 अपराह्न

 

देहरादून: चुनाव के दौरान लैंसडौन विधायक महंत दिलीप रावत और हरक सिंह रावत के बीच खूब बयानबाजी हुई थी। तब विधायक दिलीप रावत ने वन विभाग के कामों की जांच की मांग की थी, लेकिन भाजपा के फिर से सत्ता में आने के बाद उन्होंने हरक सिंह रावत के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की है। इससे हरक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

CM पुष्कर सिंह धामी को लिखे पत्र में उन्होंने श्रम विभाग में 2017-2018 से 2021 तक में हुई अनियमिताओं की CBI जांच की मांग की है। पत्र में लिखा है कि श्रम विभाग में 2017-2018 से 2021 तक श्रम विभाग की ओर से श्रमिकों के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए गए थे। जिसके तहत श्रमिकों को सिलाई मशीनें, साइकिलें, लाईटें और विभिन्न प्रकार के यंत्र एवं श्रमिकों की लड़कियों के विवाह के लिए धनराशी दी गई। उन्होंने आगे कहा है कि संज्ञान में आया है कि इनके आवंटन में भारी अनियमितताएं हुई है। मानकों को ताक पर रख कर आवंटन किया गया है। यह भी आरोप लगाया है कि कुछ तथाकथित स्वयंसेवी संस्थाओं को गलत तरीके से पैसा देकर सरकार धन की बंदर बांट की गई है। योजना का लाभ वास्तविक श्रमिकों को नहीं मिल पाया है।

विधायक दिलीप रावत का कहना है कि सरकार ने योजनाएं चलाई थी, उनका लाभ वास्तिविक लोगों को नहीं मिल पाया है। इस मामले में सरकार से सीबीआई जांच की मांग की है। उनको उम्मीद है कि सरकार इसमें जरूर कोई बड़ा कदम उठाएगी। श्रम विभाग को लेकर तत्कालीन CM त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ भी उनकी तनातनी रही। पूर्व सीएम ने उनको श्रम कर्मकार कल्याण बोर्ड से भी हटा दिया था। अब भले ही हरक सिंह रावत ना तो मंत्री हैं और ना विधायक ही हैं, लेकिन श्रम विभाग में उनके कार्यकाल फिर चर्चाओं में हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने महानिदेशक डीडी न्यूज़ ममता वर्मा से की शिष्टाचार भेंट, कहा – विश्व को नई दिशा देने की अपार क्षमता रखता है संस्कृत का ज्ञान
  • उत्तराखंड में संस्कृत के प्रचार-प्रसार को लेकर केंद्र सरकार के सचिवों से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • लालढांग–चिल्लरखाल रोड निर्माण का मार्ग हुआ प्रशस्त, वन विभाग ने लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था किया नामित
  • 10 जुलाई को भी मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट, देहरादून समेत हरिद्वार,नैनीताल,पौड़ी के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश
  • मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से रेल परियोजनाओं एवं कनेक्टिविटी विस्तार पर की चर्चा, केन्द्रीय रेल मंत्री ने दिया प्रस्तावों पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन
  • हरिद्वार में फर्जी हॉलमार्किंग पर बीआईएस की बड़ी कार्रवाई, दो आभूषण प्रतिष्ठानों पर छापेमारी
  • मुख्यमंत्री धामी का निर्देश – तकनीकी कारणों से आवेदन निरस्त करने के बजाय लाभार्थियों का मार्गदर्शन कर दूर कराई जाएं कमियां
  • केसी वेणुगोपाल का उत्तराखंड दौरा पार्टी की जीत की नींव – गणेश गोदियाल
  • हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस, सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव करने वाले 5 लोगों को किया गिरफ्तार
  • उत्तरकाशी में बारिश का असर जारी, गंगोत्री हाईवे समेत कई मार्ग भूस्खलन से बाधित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.