शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विधायक उमेश कुमार ने सदन में उठाया बिजली कनेक्शन काटने का मुद्दा, सीएम धामी ने दिया यह आश्वासन

विधायक उमेश कुमार ने उपनलकर्मियों, पुलिसकर्मियों, पत्रकारों औऱ क्षेत्र के मुद्दों पर सरकार को घेरा

शेयर करें !
posted on : मार्च 30, 2022 3:52 अपराह्न
देहरादून । हमेशा से ही जनहित औऱ भृष्टाचार के मुद्दे उठाने वाले उमेश कुमार एक विधायक और मजबूत विपक्ष के रूप में लगातार जनता के मुद्दे सदन के अंदर उठा रहे हैं । विधानसभा सत्र के दूसरे दिन भी उमेश कुमार ने क़ई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। आपको बता दें कि उमेश कुमार जनहित के मुद्दों को हमेशा से ही बेबाकी से उठाते रहे हैं वहीं अब विधानसभा के सदन के अंदर भी उन्होंने प्रदेश स्तर के क़ई मुद्दों पर सरकार को घेरने का काम कर रहे हैं। आपको बता दें कि प्रदेश के हजारों उपनलकर्मीयों के मुद्दे से लेकर, पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे औऱ पत्रकार कल्याण कोष का मुद्दा उमेश कुमार ने प्रमुखता से उठाया।

उपनल कर्मीयों के मुद्दे को बेबाकी से रखा सदन के सामने

पत्रकार वार्ता करते हुए उमेश कुमार ने कहा कि प्रदेश के हजारों उपनलकर्मीयों की समस्याओं को लेकर वो हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट में लड़ रहे हैं । उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने किसी भी उपनलकर्मी को न हटाये जाने का आदेश भी दिया था उसके बाबजूद भी क़ई उपनलकर्मीयों को हटाये जाने के मामले भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो इस मुद्दे पर चुप नही बैठेंगे ।

पुलिस ग्रेड पे पर बोले उमेश कुमार- ये लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक ग्रेड पे नही मिल जाता।

प्रदेश के हजारों पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे मामले पर उमेश कुमार ने अपनी बात रखी । उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों से दिन रात ड्यूटी ली जाती है , बारिश हो या धूप हर वक्त ड्यूटी पर तैनात इन पुलिसकर्मियों की ग्रेड पे की माँग को सरकार ने ठंडे बस्ते में डाल दिया है वहीं जिन पुलिसकर्मियों ने आवाज उठाई थी अब उनके खिलाफ मुकदमे की तैयारी भी चल रही है जिसे बिल्कुल बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के ग्रेड व पे के मामले में सरकार को भी अधिकारियों ने गुमराह करने का काम किया है लेकिन वो उन हजारों पुलिसकर्मियों के साथ हरवक्त खड़े हैं औऱ उनकी इस जायज माँग के लिए लगातार लड़ते रहेंगे।

पत्रकारों के लिए बने आवासीय नीति। जब मंत्री विधायको के लिए बन सकती है तो पत्रकारों के लिए क्यों नही?

आपको बता दें कि पत्रकारों को लेकर बनाये गए कल्याण कोष पर भी सवाल उठाते हुए उमेश कुमार ने कहा कि जब विधायको ,मंत्रियों की पेंशन हो सकती है , उनके लिए आवासीय योजनाएं हो सकती हैं तो आखिर पत्रकारों के लिए क्यो नहीं सरकार कोई आवासीय योजना लेकर आती है? उन्होंने कहा कि सरकार को ग्राम समाज की जमीनों को एक नीति बनाकर पत्रकारों के लिए आवासीय योजना तैयार करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं खुद पत्रकारिता से औऱ आज सदन में पहुंच हूँ पत्रकारों की पीड़ा को अच्छी तरह से समझता हूँ। मैं पत्रकारों के हकों की लड़ाई निरन्तर लड़ता रहूँगा।

नही कटेंगे गरीबो के बिजली कनेक्शन

ख़ानपुर क्षेत्र में गरीब जनता के बिजली कनेक्शन कटने के मामले को भी उमेश कुमार ने प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि गरीब जनता का यदि कभी हजार, दो हजार रुपये का बिजली बिल का भुगतान अवशेष भी रहता है तो उसके कनेक्शन काट दिए जाते हैं जोकि गलत है । वहीं दूसरी तरफ आजकल बच्चो की बोर्ड परीक्षाएं भी चल रही हैं ऐसे में कनेक्शन काटना उचित नही है जिस पर सीएम धामी ने वादा किया कि किसी के भी कनेक्शन नही कटेंगे।
कुल मिलाकर पत्रकार से विधायक बने उमेश कुमार ने प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों को सदन के अंदर उठाया और कहा कि जनहित के कामो के लिए ही जनप्रतिनिधियों को चुना जाता है और उनका वादा है कि वो लगातार जनता के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े हैं।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने महानिदेशक डीडी न्यूज़ ममता वर्मा से की शिष्टाचार भेंट, कहा – विश्व को नई दिशा देने की अपार क्षमता रखता है संस्कृत का ज्ञान
  • उत्तराखंड में संस्कृत के प्रचार-प्रसार को लेकर केंद्र सरकार के सचिवों से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • लालढांग–चिल्लरखाल रोड निर्माण का मार्ग हुआ प्रशस्त, वन विभाग ने लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था किया नामित
  • 10 जुलाई को भी मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट, देहरादून समेत हरिद्वार,नैनीताल,पौड़ी के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश
  • मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से रेल परियोजनाओं एवं कनेक्टिविटी विस्तार पर की चर्चा, केन्द्रीय रेल मंत्री ने दिया प्रस्तावों पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन
  • हरिद्वार में फर्जी हॉलमार्किंग पर बीआईएस की बड़ी कार्रवाई, दो आभूषण प्रतिष्ठानों पर छापेमारी
  • मुख्यमंत्री धामी का निर्देश – तकनीकी कारणों से आवेदन निरस्त करने के बजाय लाभार्थियों का मार्गदर्शन कर दूर कराई जाएं कमियां
  • केसी वेणुगोपाल का उत्तराखंड दौरा पार्टी की जीत की नींव – गणेश गोदियाल
  • हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस, सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव करने वाले 5 लोगों को किया गिरफ्तार
  • उत्तरकाशी में बारिश का असर जारी, गंगोत्री हाईवे समेत कई मार्ग भूस्खलन से बाधित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.