posted on : मार्च 29, 2022 8:57 अपराह्न
गोपेश्वर : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर चमोली राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर में छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक का कार्यक्रम की प्रस्तुति प्रस्तुत की गई. सांस्कृतिक प्रतियोगिता 7 ग्रुप के बीच में कराई गई. जिसमें कैलगंगा ग्रुप , पिंडर गंगा, नंदा गंगा ,धौलीगंगा ग्रुप ,बिरही गंगा, ग्रुप, बाल गंगा, दूधगंगा ग्रुपों के बीच आयोजित की. इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल के रूप में भोला दत्त सती, डॉ. जेपी नौटियाल, अतुल बर्थवाल आदि महानुभाव ने निर्णायक की भूमिका अदा की.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्कृत महाविद्यालय मंडल की प्रधानाचार्य जेपी सेमवाल ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम अपने संस्कार व संस्कृति को भूलते जा रहे हैं जिसे हमें भाषा के रूप में बचाने की आवश्यकता है, आज गढ़वाली भाषा बन चुकी है. मुख्य निर्णायक मंडल के रूप में डॉक्टर जेपी नौटियाल ने छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सर्वांगीण विकास करना बताया है. कार्यक्रम में सभी अतिथि गणों का स्वागत एवं धन्यवाद करते हुए एनएसएस के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भालचंद सिंह नेगी ने अतिथि बंधुओं का अभिवादन करते हुए कहां की राष्ट्रीय सेवा का मतलब केवल श्रमदान करना मात्र नहीं है राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा जन जागरूकता के कार्यक्रमों के साथ-साथ सभी छात्रों का व्यक्तिक बौद्धिक विकास और व्यवहारिक विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक विकास करना भी है. सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने के लिए मंडल घाटी के व्यौमेश्वर गांव, कुनकुली, सिरौली, बरांगना, गौणी, मंडल आदि गांव से बड़ी संख्या में आकार राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों का उत्साहवर्धन करने का कार्य किया.
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सिरौली ग्राम पंचायत की प्रधान आरती और क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश लाल व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने छात्र छात्राओं को संबोधन करने का कार्य किया. इन प्रतियोगिताओं में सामूहिक नृत्य में नंदाकिनी प्रथम स्थान पर, विरही गंगा कल्पना पवार ग्रुप द्वितीय स्थान, बाल गंगा अमृता ग्रुप तृतीय स्थान पर, एकल नृत्य में विरही प्रथम व बालगंगा द्वितीय स्थान धौलीगंगा तृतीय स्थान ,सामूहिक गीत कैल गंगा ग्रुप प्रथम स्थान, बाल गंगा ग्रुप दूसरे स्थान पर और पिण्डर तीसरे स्थान पर एकल गीत मैं कैल गंगा प्रथम, नंदाकिनी द्वितीय स्थान और धौलीगंगा तृतीय स्थान पर रही. संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन रचना एवं कार्यक्रम का शृंगार व साज सज्जा का कार्य डॉ वंदना लोहानी द्वारा किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया. ज्योति रावत, बंदना, नेहा रावत, कृष्णा सिंह, सचिन बिष्ट, अमृता, नेहा, अनीता, विनीता कार्यक्रम में शिवा सूरज सन्यासिनी एवं वेदाचार्य इंदौर मध्य प्रदेश ने छात्र छात्राओं की प्रशंसा की. कार्यक्रम में विक्रम सिंह गुसाईं और पपेंद्र व क्षेत्र विशेष के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना व प्रशंसा की गई. कार्यक्रम में पीजी कॉलेज गोपेश्वर से संगीत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मनीष डंगवाल, शिक्षा शास्त्र विभाग विभागाध्यक्ष डॉ सुमित अस्वाल आदि ने भी कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को संबोधित किया



Discussion about this post