शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : विधानसभा सत्र में महंगाई को लेकर कांग्रेस का हंगामा

शेयर करें !
posted on : मार्च 29, 2022 10:59 अपराह्न

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा सत्र का पहला दिन हंगामेदार रहा। तीन दिवसीय सत्र के पहले दिन ही आज मंगलवार को कांग्रेस ने सरकार पर जमकर हमला किया। पूर्व सीएम हरीश रावत की बेटी और हरिद्वार ग्रामीण से कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने भाजपा सरकार को एलपीजी, पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही बढ़ोतरी पर सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, महंगाई ने गरीबों की कमर तोड़ दी है। ऐसे में कांग्रेस को उनके हक के लिए आगे आने की जरूरत है।

राज्यपाल का अभिभाषण जैसे ही खत्म हुआ अनुपमा रावत अपना दुपट्टा फैलाए सदन के बाहर निकलीं, जिस पर महंगाई को लेकर भाजपा विरोधी नारे लिखे थे। अनुपमा रावत का यह विरोध का अंदाज कहीं ना कहीं हरीश रावत की याद दिलाता है और जिस तरह से वह बेबाक होकर सरकार को घेरने का काम कर रही हैं, इससे उनमें हरीश रावत की झलक दिखी। अनुपमा रावत ने महंगाई और बढ़ते हुए रसोई गैस सिलेंडर के दाम को लेकर सदन के अंदर से लेकर सदन की गैलरी तक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

अनुपमा रावत ने कहा कि, भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार महंगाई रोकने में पूरी तहर से विफल साबित हाे रही है। एलपीजी सिलेंडर के दामों में वृद्धि होने से ग्रहणियों की मुश्किलें भी बढ़ गईं हैं। पेट्रोल के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है। सरकार डीजल के दामों को भी नियंत्रण करने में विफल साबित हो रही है जिसकी वजह से राेजमर्रा की चीजें भी महंगी हो रही है। महंगाई की वजह से आमजन का जीना मुश्किल हो गया है। डबन इंजन सरकार को महंगाई रोकने के लिए ठोस रणनीति बनाकर कार्य करना होगा ताकि आमजन को राहत मिल सके।

राज्यपाल के अभिभाषण के बाद अपराह्न तीन बजे सदन शुरू होना था, लेकिन फिर चार बजे के लिए सदन स्थगित कर दिया गया। इसके बाद चार बजे सदन की कार्रवाई शुरू हुई तो, विपक्ष राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा की मांंग पर अड़ गया। इस दौरान विपक्ष के तेवर तीखे रहे। विपक्ष ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा करने की मांग की। जिस पर संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि, कार्यमंत्रणा के बाद सदन से अभिभाषण पास हो चुका है। प्रीतम सिंह भी अभिभाषण पर चर्चा की मांग पर अड़े रहे। जिसके चलते सदन कल बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने महानिदेशक डीडी न्यूज़ ममता वर्मा से की शिष्टाचार भेंट, कहा – विश्व को नई दिशा देने की अपार क्षमता रखता है संस्कृत का ज्ञान
  • उत्तराखंड में संस्कृत के प्रचार-प्रसार को लेकर केंद्र सरकार के सचिवों से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • लालढांग–चिल्लरखाल रोड निर्माण का मार्ग हुआ प्रशस्त, वन विभाग ने लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था किया नामित
  • 10 जुलाई को भी मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट, देहरादून समेत हरिद्वार,नैनीताल,पौड़ी के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश
  • मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से रेल परियोजनाओं एवं कनेक्टिविटी विस्तार पर की चर्चा, केन्द्रीय रेल मंत्री ने दिया प्रस्तावों पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन
  • हरिद्वार में फर्जी हॉलमार्किंग पर बीआईएस की बड़ी कार्रवाई, दो आभूषण प्रतिष्ठानों पर छापेमारी
  • मुख्यमंत्री धामी का निर्देश – तकनीकी कारणों से आवेदन निरस्त करने के बजाय लाभार्थियों का मार्गदर्शन कर दूर कराई जाएं कमियां
  • केसी वेणुगोपाल का उत्तराखंड दौरा पार्टी की जीत की नींव – गणेश गोदियाल
  • हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस, सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव करने वाले 5 लोगों को किया गिरफ्तार
  • उत्तरकाशी में बारिश का असर जारी, गंगोत्री हाईवे समेत कई मार्ग भूस्खलन से बाधित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.