posted on : मार्च 29, 2022 2:56 अपराह्न
कोटद्वार । बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया । बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि स्टेशन रोड स्थित हनुमान मंदिर के पीछे असामाजिक तत्वो द्वारा शराब पीने वालो का जमावड़ा लगा रहता है और शराब पीने के बाद शराबियों द्वारा मंदिर परिसर के पीछे उत्पात मचाया जाता है व गन्दगी की जाती है यहाँ सुबह से शाम तक शराबियों का अड्डा बना रहता है जिस कारण आम जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है । बजरंग दल कोटद्वार के कार्यकर्ताओं ने मंदिर के पीछे शराब पीने वालों पर कार्यवाही की मांग की है । कार्यवाही न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन देने वालो में हर्ष भाटिया, आशीष सतीजा, कुलदीप सिंह, हेमन्त शर्मा, रिंकू वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Discussion about this post