रुड़की । भारतीय किसान यूनियन क्रांति (अ) के नेता का हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया हैं . सढ़ौली गांव निवासी एवं भाकियू (क्रांति) के राष्ट्रीय मंत्री मोहन त्यागी (47) का अल्पायु में ही आकस्मिक निधन हो गया। इस घटना से इलाके में शोक की लहर हैं। बताया गया है कि मोहन त्यागी पेशे से किसान थे तथा पूर्व में भाकियू (अ) के ब्लॉक अध्यक्ष रहे और मौजूदा समय में वह भाकियू क्रांति) के राष्ट्रीय मंत्री के रुप में कार्य कर रहे थे।
किसान नेता मोहन त्यागी के द्वारा हमेशा किसानों के हक- हकूक की लड़ाई लड़ी और धरने-प्रदर्शन में वह सबसे आगे रहे। बेहद ईमानदार, मिलनसार और अच्छी छवि के रुप में उन्होंने थोड़ी उम्र में ही सर्वसमाज में अच्छी ख्याति प्राप्त की। बताया गया है कि पिछले कुछ दिनों से वह अस्वस्थ चल रहे थे। रविवार को सुबह के समय हार्ट फैल होने के कारण उनकी अकाल मौत हो गई। इस घटना ने परिवार को झकझोर कर रख दिया। बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उनके आवास पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया । इस दौरान पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल, भाकियू (क्रांति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी, बालेन्द्र त्यागी, अशोक त्यागी, सुधीर त्यागी, संजय कुमार समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों के साथ ही तमाम रिश्तेदार, शुभचिंतक शव यात्रा में शामिल हुये।






Discussion about this post