शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : पेंशन गबन के आरोपी कर्मचारी को भेजा जेल

शेयर करें !
posted on : मार्च 23, 2022 7:43 अपराह्न

पौड़ी : जनपद पौड़ी के मुख्य कोषागार में 15 लाख से अधिक धनराशि के गबन के आरोपी कर्मचारी ने कोर्ट में आत्म सर्मपण कर लिया है। पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। मुख्य कोषागार पौड़ी में बीती जनवरी को एक लेखा लिपिक द्वारा पेंशनरों के खातों से 15 लाख से अधिक धनराशि के गबन का मामला सामने आया था। सहायक कोषाधिकारी की तहरीर पर कोतवाली पौड़ी में आरोपी कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद से लगातार आरोपी कर्मचारी की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही थी। लेकिन आरोपी कर्मचारी गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था। बीती जनवरी के पहले सप्ताह में विभागीय जांच के दौरान लेखा लिपिक नितिन रावत द्वारा पेंशनरों के खातों से सरकारी धन का गबन करने का मामला सामने आया था। साथ ही दस्तावेज भी गायब थे। जिसके बाद सहायक कोषाधिकारी पौड़ी राजेश कुमार की तहरीर पर कोतवाली पौड़ी में आरोपी कर्मचारी के खिलाफ सरकारी धन के गबन व दस्तावेज गायब करने की धाराओ में मुकदमा दर्ज किया गया था।

सीटीओ गिरीश चंद्रा ने बताया था कि लेखा लिपिक नितिन रावत की ओर से 15 लाख 36 हजार 362 रुपये के सरकारी धन का गबन किया गया है। साथ ही शासकीय पत्रावलियां भी गायब की हैं। कोतवाल पौड़ी विनोद गुसांई ने बताया कि मुख्य कोषागार पौड़ी में गबन के आरोपी कर्मचारी नितिन रावत ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी की अदालत में आत्म सर्मपण कर लिया है जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने महानिदेशक डीडी न्यूज़ ममता वर्मा से की शिष्टाचार भेंट, कहा – विश्व को नई दिशा देने की अपार क्षमता रखता है संस्कृत का ज्ञान
  • उत्तराखंड में संस्कृत के प्रचार-प्रसार को लेकर केंद्र सरकार के सचिवों से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • लालढांग–चिल्लरखाल रोड निर्माण का मार्ग हुआ प्रशस्त, वन विभाग ने लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था किया नामित
  • 10 जुलाई को भी मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट, देहरादून समेत हरिद्वार,नैनीताल,पौड़ी के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश
  • मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से रेल परियोजनाओं एवं कनेक्टिविटी विस्तार पर की चर्चा, केन्द्रीय रेल मंत्री ने दिया प्रस्तावों पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन
  • हरिद्वार में फर्जी हॉलमार्किंग पर बीआईएस की बड़ी कार्रवाई, दो आभूषण प्रतिष्ठानों पर छापेमारी
  • मुख्यमंत्री धामी का निर्देश – तकनीकी कारणों से आवेदन निरस्त करने के बजाय लाभार्थियों का मार्गदर्शन कर दूर कराई जाएं कमियां
  • केसी वेणुगोपाल का उत्तराखंड दौरा पार्टी की जीत की नींव – गणेश गोदियाल
  • हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस, सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव करने वाले 5 लोगों को किया गिरफ्तार
  • उत्तरकाशी में बारिश का असर जारी, गंगोत्री हाईवे समेत कई मार्ग भूस्खलन से बाधित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.