posted on : मार्च 22, 2022 8:18 अपराह्न
हरिद्वार । राष्ट्रपति, भारत गणराज्य, के आगामी 27 मार्च को हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को दिव्य प्रेम सेवा मिशन, सेवाकुंज परिसर हरिद्वार की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली तथा अधिकारियों को सभी व्यवस्थायें चुस्त-दुरूस्त रखने के निर्देश दिये। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम पूरण सिंह राणा, दिव्य प्रेम सेवा मिशन, सेवाकुंज के पदाधिकारीगण सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।




