posted on : मार्च 22, 2022 7:37 अपराह्न
कोटद्वार । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 75 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं जिसके उपलक्ष्य में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता पूरे भारत में ध्येय यात्रा नामाक पुस्तक वितरण का कार्यक्रम चला रहे है जिसमें विद्यार्थी परिषद के सत दशकों की यात्रा के बारे में विस्तार से बताया गया है। वर्ष 1981 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पौड़ी विभाग संगठन मंत्री रहे अंतरराष्ट्रीय कोच सुनील रावत को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोटद्वार ने अभाविप की सत दशकों की यात्रा पर प्रकाशित होने जा रही पुस्तक “ध्येययात्रा अभाविप की ऐतिहासिक जीवनगाथा” की प्रति भेंट की।
जिला संयोजक तरुण ईष्टवाल ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थी परिषद के सत दशकों की यात्रा जो कि सफलता पूर्ण तय कर चुके है उसको इस पुस्तक के माध्यम से हमारे सभी कार्यकर्ताओं तक पहुंचाया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय कोच सुनील रावत ने इस मुहिम की प्रशंसा करते हुए यह बताया कि कैसे इस पुस्तक द्वारा छात्र निर्माण में अहम भूमिका निभाई जाएगी जिससे युवा छात्रों के भीतर देश के लिए कुर्बान होने एवं कार्य करने के लिए नई ऊर्जा उत्पन्न होगी। इस मौके पर एनआईएस फुटबॉल कोच महेंद्र रावत, कोटद्वार ओलंपिक संघ संयुक्त सचिव सिद्धार्थ उनियाल, मयंक, क्षितिज, अनुराग मौजूद रहे।




