posted on : मार्च 22, 2022 6:05 अपराह्न
ऋषिकेश : चीला बैराज के पास दिखाई दिए 02 शवों को SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया बरामद। आज 22 मार्च 2022 को SDRF टीम को सूचना मिली कि ऋषिकेश बैराज के पास एक शव दिखाई दे रहा है। उपरोक्त सूचना पर SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तो SDRF टीम को पता चला कि घटनास्थल पर 02 शव दिखाई दे रहे रहे है। SDRF टीम द्वारा दोनों शवों को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। SDRF टीम प्रभारी उप निरीक्षक कवीन्द्र सजवाण द्वारा बताया गया कि बरामद शवों में से एक शव सम्भवतः शिवपुरी से ऋषिकेश तक राफ्टिंग करने के दैरान लापता हुये युवक अंकित मुखर्जी निवासी कलकत्ता का है । उक्त युवक के शव के सिर पर हेलमेट था,जिसकी पहचान राफ्टिंग कंपनी द्वारा की गई व दूसरा शव अज्ञात है ।




