posted on : मार्च 21, 2022 7:11 अपराह्न
कोटद्वार । इन दिनों चीन में फिर कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं जिसके कारण वहां लॉकडाउन की स्थति है ।इससे दुनियाभर में फिर कोरोना वायरस को लेकर टेंशन बढ़ गई है । लेकिन भारत में अब तीसरी लहर के बाद छोटे बच्चों को सुरक्षा कवच के दायरे में लाने का फैसला लिया गया है ।इसके बाद अब उत्तराखंड में भी उनका वैक्सीनेशन शुरू हो गया है जिसके तहत सोमवार को विघालयों में 12 से 14 वर्ग के बच्चों का टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है । सीएमओ पौड़ी डॉ प्रवीण कुमार ने बताया कि 12 से 14 आयुवर्ग के बच्चों के कोविड-19 टीकाकरण की शुरुआत विघालयों में भी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि बच्चों को कार्बोवैक्स वैक्सीन लगाई जा रही है, जिसकी दूसरी डोज 28 दिन बाद लगाई जाएगी।




