posted on : मार्च 21, 2022 7:09 अपराह्न
कोटद्वार । रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सोमवार को कर्मचारी वेतन भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर दो घंटे का कार्यबहिष्कार किया । रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखामंत्री अनिल नेगी ने बताया कि चरणबद्ध आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी गई है। कर्मचारी वेतन भुगतान समेत विभिन्न मांगों को लेकर आज एक दिवसीय कार्य बहिष्कार पर है । यदि इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गई तो 28 मार्च से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर देंगे। बताया कि मार्च महीने बीतने वाला है, लेकिन कर्मचारियों को अभी तक फरवरी महीने का वेतन नहीं मिल पाया। एसीपी के नाम पर कर्मचारियों के वेतन से रिकवरी की जा रही है, जो न्यायोचित नहीं हैं। एसीपी प्रकरणों में कर्मचारियों ने प्रत्यावेदन दिए थे, लेकिन उन पर कोई सुनवाई नहीं हो पाई। इस अवसर पर संदीप राणा, विनोद गुसाईं, संदीप, विरेन्द्र सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे ।




