शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

लालकुआं : डंपर ने ट्यूशन पढ़ने जा रहे भाई-बहन को मारी टक्कर, बालिका की मौत

शेयर करें !
posted on : मार्च 22, 2022 10:58 पूर्वाह्न

 

लालकुआं : हादसों को सिलसिला थमने का नामा नहीं ले रहा है। सड़क हादसों में हर दिन किसी ना किसी की जान जा रही है। लालकुआं के बिंदुखत्ता के राजीवनगर प्रथम कार रोड पर पुरानाखत्ता क्षेत्र को जाने वाली सड़क पर साइकिल से ट्यूशन जा रहे भाई-बहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां, बालिका की एसटीएच में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि उसका बड़ा भाई जख्मी हैं।

मीडिया जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े नौ बजे बिंदुखत्ता के राजीवनगर प्रथम निवासी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवान देवेंद्र सिंह बिष्ट की 6 वर्षीय बेटी चाहत बिष्ट अपने बड़े भाई 11 वर्षीय दिव्यांशु के साथ साइकिल द्वारा ट्यूशन पढ़ने जा रही थी, तभी काररोड क्षेत्र से आ रहे तेज गति के डंपर ने साइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उक्त बालिका रिंकी एवं उसका भाई दिव्यांशु उसकी चपेट में आ गये।

जिन्हें आनन-फानन में क्षेत्रवासी तुरंत ही एसटीएच चिकित्सालय हल्द्वानी ले गए, जहां उपचार के दौरान बालिका ने दम तोड़ दिया है। जबकि दिव्यांशु का उपचार चल रहा है वह अब ठीक है। उक्त घटना से जहां परिवार में कोहराम मच गया है, वही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि गांव में बेतरतीब चल रहे डंपर एवं ट्रकों पर लगाम लगाई जाए। देवेंद्र सिंह बिष्ट वर्तमान में आईटीबीपी में अरुणाचल प्रदेश में सेवारत हैं, उनके ये ही दो बच्चे थे।

विदित रहे कि कुछ समय पूर्व देवेंद्र बिष्ट पिथौरागढ़ में तैनात थे, वही इनके यह दोनों बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे है, वर्तमान में ऑनलाइन पेपर होने के चलते यह दोनों बच्चे बिंदुखत्ता में अपने घर के पास ही ट्यूशन पढ़ने जा रहे थे, तथा 1 माह पूर्व ही बच्चों को बिंदुखत्ता पहुंचाकर देवेंद्र अरुणाचल स्थित अपनी ड्यूटी को चले गए हैं। उनकी धर्मपत्नी अनीता बिष्ट लालकुआं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के पद पर कार्यरत है। उक्त घटना से जहां परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखण्ड के संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार ने महानिदेशक डीडी न्यूज़ ममता वर्मा से की शिष्टाचार भेंट, कहा – विश्व को नई दिशा देने की अपार क्षमता रखता है संस्कृत का ज्ञान
  • उत्तराखंड में संस्कृत के प्रचार-प्रसार को लेकर केंद्र सरकार के सचिवों से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • लालढांग–चिल्लरखाल रोड निर्माण का मार्ग हुआ प्रशस्त, वन विभाग ने लोक निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था किया नामित
  • 10 जुलाई को भी मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का रेड अलर्ट, देहरादून समेत हरिद्वार,नैनीताल,पौड़ी के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश
  • मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से रेल परियोजनाओं एवं कनेक्टिविटी विस्तार पर की चर्चा, केन्द्रीय रेल मंत्री ने दिया प्रस्तावों पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने का आश्वासन
  • हरिद्वार में फर्जी हॉलमार्किंग पर बीआईएस की बड़ी कार्रवाई, दो आभूषण प्रतिष्ठानों पर छापेमारी
  • मुख्यमंत्री धामी का निर्देश – तकनीकी कारणों से आवेदन निरस्त करने के बजाय लाभार्थियों का मार्गदर्शन कर दूर कराई जाएं कमियां
  • केसी वेणुगोपाल का उत्तराखंड दौरा पार्टी की जीत की नींव – गणेश गोदियाल
  • हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस, सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव करने वाले 5 लोगों को किया गिरफ्तार
  • उत्तरकाशी में बारिश का असर जारी, गंगोत्री हाईवे समेत कई मार्ग भूस्खलन से बाधित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.