posted on : मार्च 21, 2022 12:26 अपराह्न
उत्तरकाशी : रिखाउखण्ड, डामटा के पास खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुआ वाहन, SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया सफल रेस्क्यू। आज 21 मार्च 2022 को प्रातः SDRF टीम को जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा सूचित किया गया कि रिखाउ खण्ड डामटा के पास एक ट्रक अनियंत्रित होने से खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर SDRF पोस्ट बड़कोट से मुख्य आरक्षी भरत रावत के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त ट्रक (UK07CA- 7244) जिसमे 11 लोग सवार थे। रिखाउखण्ड, डामटा के समीप अनियंत्रित होने से ट्रक लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। उक्त घटना में SDRF टीम, राजस्व पुलिस, स्थानीय पुलिस व फायर सर्विस द्वारा संयुक्त ऑपरेशन चलाकर 09 घायलों को घटनास्थल से निकालकर 108 के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डामटा पहुँचाया गया, जिसके उपरान्त अत्यधिक विषम परिस्थितियों में 01 शव को रोप की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुँचाया गया, जबकि एक अन्य शव को निकालने के लिए लगातर प्रयास किये जा रहे है।




