पौडी : उद्यान विभाग पौड़ी की ओर से जनपद के कृषकों की आय में वृद्धि करने के साथ ही पलायन पर रोक लगाने के लिये एप्पल मिशन के तहत सेब की खेती से लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। वहीं मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. डीके तिवारी ने बताया की एप्पल मिशन के तहत जनपद पौड़ी के 9 किसानों को 4650 पौधे दिए गए है, जो कि 1.86 हेक्टेयर भूमि पर सेब की खेती कर रहे है। इस हाइब्रिड पौधे की विशेषता है कि इनमें करीब दो साल में फल आने शुरू हो जाते है और इन फलों का रंग व गुणवत्ता बेहतरीन होती है। बाजारों में इनकी बहुत मांग है। सेब की खेती से जहाँ एक ओर पहाड़ो से हो रहे पलायन को रोका जाएगा साथ ही कृषकों की आय में भी वृद्धि हो पाएगी।




