posted on : मार्च 19, 2022 6:52 अपराह्न
सतपुली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी गढ़वाल यशवंत सिह चौहान द्वारा वारंटियों के विरुद्ध अभियान चलाये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में थानाध्यक्ष सतपुली लाखन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी लैन्सडाउन द्वारा जारी वाद संख्या 47/2021, धारा-354/354 (डी) भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त मनोज कुकरेती उर्फ मनी निवासी- कुकरेती बेण्ड सतपुली, जनपद पौड़ी गढ़वाल, को पुलिस टीम द्वारा 19 मार्च 2022 को बस अड्डा सतपुली के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
अभियुक्त का नाम पता
- मनोज कुकरेती उर्फ मनीस पुत्र थानेश्वर कुकरेती निवासी- कुकरेती बेण्ड सतपुली, जनपद पौड़ी गढ़वाल, उम्र-37 वर्ष ।
पंजीकृत अभियोग
- वाद संख्या 47/2021, धारा-354/354 (डी) भादवि
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक कैलाश चन्द्र सेमवाल
- आरक्षी 356 नापु प्रदीप सैनी
- आरक्षी 301 नापु शुरवीर


