बुधवार, अप्रैल 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

खाकी पर चढ़ा होली का रंग, शनिवार को खास रही पुलिस वालों की होली

शेयर करें !
posted on : मार्च 19, 2022 4:43 अपराह्न
 
कोटद्वार (गौरव गोदियाल)। होली दिवाली या कोई और त्यौहार हो, जब पूरा देश उतसव के उत्साह में डुबा होता है तब भी सीमा पर वर्दी धारी सैनिक और सीमा के भीतर वर्दी पहने पुलिस के जवान अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद होते हैं। आम आदमी बे खटके, बिना किसी चिंता के अपना उत्सव मना सके इसके लिए पुलिस के जवान अपने घर परिवार से दूर सिर्फ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। वैसे तो खाकी पर कोई दूसरा रंग आसानी से चढ़ता नहीं, लेकिन वर्दी के साथ बेरंग सी होती ज़िंदगीओं को भी कभी-कभी मस्ती में डूबे जश्न मनाते देखना सुखद एहसास कराता है। शुक्रवार को होली पर सुरक्षा व्यवस्था में व्यस्त रही पुलिस ने शनिवार को रंगों का त्यौहार मनाया। कोटद्वार कोतवाली में अबीर-गुलाल उड़ा ।
शुक्रवार को धूल वाले दिन कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मुस्तैद रही। ड्यूटी के चलते पुलिस कर्मियों ने होली नहीं खेली। शनिवार को सुबह से ही पुलिस कर्मी विभिन्न रंगों के गुलाल के साथ कोतवाली पर जमा हो गए। सुबह आठ बजे से बारह बजे तक थाने में जमकर होली हुई। डीजे की धुन पर खाकी वर्दी धारियों ने जमकर नृत्य किया। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने गुलाल लगाकर व मिष्ठान खिलाकर अधीनस्थों को शुभकामनाएं दीं। 
आमतौर पर अनुशासन में ढले, कड़क पुलिस की छवि से अलग शनिवार को पुलिस के जवानों की होली मस्ती भरी थी। काम के दौरान उपजे साल भर के तनाव को शायद इन लोगों ने कुछ ही घंटों में उतार फेंका । पुलिस के साथ पत्रकारों ने भी इस होली में शामिल होकर उन्हें बधाई दी और उनके जश्न का हिस्सा बने। ऐसा नहीं है कि अपनी जिम्मेदारी भूलकर सभी पुलिसकर्मी होली की मस्ती में खो गए हो। कानून व्यवस्था और थाने का काम भी सुचारू चलता रहे इसलिए कुछ पुलिस कर्मी रोज की तरह अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद भी नजर आए ।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने ली गैस एजेंसियों की बैठक; कहा- वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
  • डीएम की क्यूआरटी अलर्ट; घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर 16 सिलेंडर जब्त
  • सतपुली में धूमधाम से मनाया गया बालिका जन्मोत्सव, बेटियों के सम्मान का दिया संदेश
  • Drink & Drive पर वार : शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पौड़ी पुलिस का कडा एक्शन, 04 वाहन सीज, सैकड़ों पर चालानी कार्यवाही
  • थराली तथा कर्णप्रयाग विधानसभा सीटों पर नहीं कोई सियासी हलचल
  • प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ उक्रांद का हल्ला बोल
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास लाए रंग, केंद्र से मिली बड़ी सड़क परियोजना को हरी झंडी
  • रोजगार मेले से पाॅलीटेक्निक छात्रों के करियर को लगेंगे पंख
  • 09 अप्रैल को खटीमा में होगा शौर्य सैनिक सम्मान समारोह, 5000 से अधिक पूर्व सैनिक होंगे शामिल
  • मुख्य सचिव ने ली सचिवालय में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर बैठक
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.