रविवार, अक्टूबर 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की गुफ्तगू, आखिर क्यों हो रही चर्चा?

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 12, 2024 5:18 अपराह्न

ऋषिकेश : लोकसभा चुनाव प्रचार जोरों पर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऋषिकेश में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की छोटी सी मुलाकात और गुफ्तगू के खूब चर्चे हैं। राजनीतिक पंडित इस मुलाक़ात के कई मायने भी निकाल रहे हैं। हालांकि, धन सिंह रावत का कहना है कि पीएम मोदी ने उनसे चुनावी माहौल के बारे में बात की है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से गहरा नाता रहा है, वह जब भी उत्तराखंड आते हैं तो यहां लोगों की आत्मीयता से सराबोर हो जाते हैं, लेकिन उनके दौरे की कुछ तस्वीरें चर्चा का विषय बन जाती है। ऋषिकेश में आयोजित चुनावी रैली की उनकी एक तस्वीर प्रदेश की सियासी फिजा में खूब तैर रही है। राजनीति के जानकार इस तस्वीर के कई निहितार्थ निकाल रहे है जिससे प्रदेश की सियासत में गरमाहट देखने को मिल रही है।

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋषिकेश में चुनावी सभा को सम्बोधित करने पश्चात मंच पर मौजूद पार्टी के पदाधिकारी व राज्य सरकार में मंत्रियों से मुलाकात की। इस दौरान जैसे ही पीएम मोदी कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के सामने पहुंचते हैं तो डॉ. रावत पीएम का अभिवादन करने के लिए हाथ जोड़ते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी बड़ी आत्मीयता से डॉ. धन सिंह रावत के हाथ थाम कर उनसे मुस्कुराते हुए बातचीत करने लगते हैं।

बातचीत के दौरान डॉ. रावत मुस्कराते हुए प्रधानमंत्री के सवालों का जवाब देते दिखे। पीएम मोदी और कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत की यह संक्षिप्त मुलाक़ात प्रदेश के सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया। हालांकि कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत का कहना है कि चुनाव को ही पीएम ने उनसे पूछा जिसपर उन्होंने बताया कि पांचों सीटें बीजेपी अच्छे अंतराल से जीतेगी।

वहीं सियासी जानकारों की माने तो कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत प्रदेश के सबसे सक्रिय राजनेता हैं जो अपनी अलग कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। इतना ही नहीं डॉ रावत भाजपा शीर्ष नेतृत्व के साथ ही प्रधानमंत्री की गुड़बुक में हमेशा रहे हैं। पीएम मोदी का मंच पर उन्हें तवज्जों देना प्रदेश की नई सियासी समीकरणों को हवा देने से कम नहीं हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • ल्वाली-घीड़ी पहुंचीं डीएम स्वाति एस. भदौरिया, गांवों की चौखट पर परखी विकास की हकीकत, मिड-डे मील में लकड़ी का चूल्हा देख हुई नाराज, लगाई फटकार
  • मोबाइल टावर से बैटरी चोरी, दो घंटे में दो आरोपित गिरफ्तार
  • एसआईआर के बाद चमोली में 2.76 लाख मतदाता, अंतिम सूची जारी
  • एबीवीपी के पक्ष में मतदान का आरोप, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष निष्कासित
  • छात्र महासंघ चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधि, एनएसयूआई के पांच प्रत्याशी निष्कासित
  • कोटद्वार : मोहम्मद दीपक को मिली जमानत, मारपीट का था आरोप
  • कालागढ़ टाइगर रिजर्व में AI की मदद से तस्कर गिरफ्तार
  • कोटद्वार के चार NSS स्वयंसेवकों का राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के लिए चयन
  • उत्तराखण्ड : बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने मांगा AI कंपनी से 7000 करोड़ रूपये का हर्जाना
  • एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.