रविवार, नवम्बर 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बुनियादी सुविधाएं देने में नाकाम सरकार को सत्ता में रहने का हक नहीं – शैलजा

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 22, 2026 2:44 पूर्वाह्न
  • थराली में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान
  • 100 से अधिक लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता
  • गोदियाल, यशपाल आर्य और हरक सिंह ने भी सरकार को घेरा

गोपेश्वर(चमोली)। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने प्रदेश सरकार पर स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिस सरकार में लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी सड़कों पर उतरना पड़ रहा है, उसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। प्रदेश से इस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।

शनिवार को थराली के क्षेत्र पंचायत सभागार में प्रदेश सरकार के खिलाफ चल रहे कांग्रेस के हस्ताक्षर अभियान के तहत आयोजित बैठक में शैलजा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क जैसी सुविधाओं की स्थिति ठीक नहीं है। आम जनता को इन सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने घोषणा की कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू की जाएगी। इस दौरान थराली विधानसभा क्षेत्र के 100 से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में खनन माफिया, भू-माफिया और शराब माफिया का बोलबाला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जुटने का आह्वान किया।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। महिलाएं और स्कूली बच्चे तक सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता छोटी बच्चियों को भी निशाना बना रहे हैं।

पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने अपने खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें कई मामलों में फंसाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वह पाक-साफ हैं। उन्होंने कहा कि जब तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नहीं बनती, तब तक वह अपने गले में फूल-माला नहीं डालेंगे।

बैठक में बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला, पूर्व विधायक करन माहरा, ललित फरस्वाण, प्रो. जीत राम, कर्णप्रयाग से मुकेश नेगी, जिलाध्यक्ष सुरेश डिमरी, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, थराली प्रमुख प्रवीण पुरोहित, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत, जिला महिला अध्यक्ष उषा रावत, नंदानगर ज्येष्ठ उप प्रमुख हीरा सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री सुखबीर रोतेला और प्रदेश उपाध्यक्ष महेश शंकर त्रिकोटी सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन थराली ब्लॉक अध्यक्ष विनोद रावत ने किया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • बुनियादी सुविधाएं देने में नाकाम सरकार को सत्ता में रहने का हक नहीं – शैलजा
  • आईटीआई दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षार्थियों का सम्मान, विधायक सविता कपूर ने पहनाए मेडल
  • बाल अधिकारों, स्वच्छता और साइबर सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगाया शिविर
  • मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में ग्रामीण महिलाओं को मिल रही उद्यमिता की नई उड़ान, पूजा देवी ने जनरल स्टोर से खड़ा किया सफल कारोबार
  • पौड़ी पुलिस का ‘दो सवार, दो हेलमेट’ अभियान, चालक के साथ पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट अनिवार्य
  • कोटद्वार : स्व. मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी की स्मृति में क्विज प्रतियोगिता आयोजित, 21 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लिया भाग
  • नंदानगर में ऋण मेले में बांटे 50 लाख के चेक, स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा
  • स्कूली वाहनों की सुरक्षा जांचने सड़क पर उतरी संयुक्त टीम, चालकों को दी हिदायत
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
  • पोखरी में भालू की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने संभाला मोर्चा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.