रविवार, नवम्बर 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आईटीआई दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षार्थियों का सम्मान, विधायक सविता कपूर ने पहनाए मेडल

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 22, 2026 2:43 पूर्वाह्न
  • निरंजनपुर आईटीआई में आयोजित समारोह में पांच संस्थानों के टॉपर्स सम्मानित, प्रशिक्षार्थियों को बाजार की मांग के अनुरूप कौशल अपडेट रखने की दी सीख
देहरादून। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को कौशल विकास और रोजगार के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आईटीआई निरंजनपुर में भव्य दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जिले के पांच औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के व्यवसायवार टॉपर प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कैंट विधायक सविता कपूर और अति विशिष्ट अतिथि संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षण) पंकज कुमार रहे। समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।

पांच आईटीआई के मेधावी प्रशिक्षार्थियों को मिला सम्मान

कार्यक्रम में आईटीआई कालसी, विकासनगर, महिला देहरादून, राजपुर रोड और निरंजनपुर के विभिन्न व्यवसायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथियों ने मेधावी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य निरंजनपुर दिनकर रौंतेला ने अतिथियों का स्वागत किया।

कौशल को बाजार की मांग के अनुरूप अपडेट रखने की सीख

मुख्य अतिथि विधायक सविता कपूर ने प्रशिक्षार्थियों को उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान अर्जित कौशल और मेहनत युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षण) पंकज कुमार ने भी सभी सफल प्रशिक्षार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने युवाओं को बदलते औद्योगिक परिवेश और बाजार की मांग के अनुरूप अपने तकनीकी कौशल को निरंतर अपडेट रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि तकनीकी दक्षता और नए कौशल सीखने की ललक युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर खोल सकती है।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में बांधा समां

दीक्षांत समारोह में प्रशिक्षार्थियों ने सरस्वती वंदना के साथ गढ़वाली, जौनसारी और गुजराती नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को विशेष रंग प्रदान किया और उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

प्रधानाचार्य अनुपमा भंडारी ने जताया आभार

कार्यक्रम का सफल संचालन रविंद्र सिंह चौहान एवं अनीता नेगी ने किया। समापन अवसर पर प्रधानाचार्य अनुपमा भंडारी ने अतिथियों, प्रशिक्षार्थियों, अभिभावकों एवं आयोजन में सहयोग देने वाले सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य महिला आईटीआई पल्लवी, कार्यदेशक रविंद्र रावत, शंभू प्रसाद भट्ट, सुभाष, सराफा अली, आशा भंडारी, अनुदेशक नीलम, ममता बहुगुणा, नमिता बहुगुणा, मीनाक्षी, विजयलक्ष्मी, रेनू, दिव्या, अंचला पुंडीर, पंकज, सोनू, जितेंद्र, दीपेंद्र, खजान, मितेंद्र सहित विभिन्न संस्थानों के कर्मचारी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • बुनियादी सुविधाएं देने में नाकाम सरकार को सत्ता में रहने का हक नहीं – शैलजा
  • आईटीआई दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षार्थियों का सम्मान, विधायक सविता कपूर ने पहनाए मेडल
  • बाल अधिकारों, स्वच्छता और साइबर सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगाया शिविर
  • मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में ग्रामीण महिलाओं को मिल रही उद्यमिता की नई उड़ान, पूजा देवी ने जनरल स्टोर से खड़ा किया सफल कारोबार
  • पौड़ी पुलिस का ‘दो सवार, दो हेलमेट’ अभियान, चालक के साथ पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट अनिवार्य
  • कोटद्वार : स्व. मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी की स्मृति में क्विज प्रतियोगिता आयोजित, 21 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लिया भाग
  • नंदानगर में ऋण मेले में बांटे 50 लाख के चेक, स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा
  • स्कूली वाहनों की सुरक्षा जांचने सड़क पर उतरी संयुक्त टीम, चालकों को दी हिदायत
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
  • पोखरी में भालू की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने संभाला मोर्चा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.