रविवार, नवम्बर 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में ग्रामीण महिलाओं को मिल रही उद्यमिता की नई उड़ान, पूजा देवी ने जनरल स्टोर से खड़ा किया सफल कारोबार

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 22, 2026 2:39 पूर्वाह्न
  • ग्रामोत्थान परियोजना से बदली पूजा देवी की जिंदगी, गृहणी से बनीं सफल उद्यमी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहीं स्वरोजगार योजनाएं, जनरल स्टोर से प्रतिमाह कमा रहीं 22,500 रुपये का शुद्ध लाभ
पौड़ी। ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और ग्रामोत्थान परियोजना सकारात्मक बदलाव की मिसाल बन रही हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में संचालित इन योजनाओं से ग्रामीण महिलाएं न केवल अपनी आजीविका मजबूत कर रही हैं, बल्कि उद्यमिता के क्षेत्र में भी नई पहचान बना रही हैं। इसकी प्रेरक मिसाल विकासखंड पोखड़ा के ग्राम गडरी निवासी पूजा देवी हैं, जिन्होंने सरकारी योजनाओं के सहयोग से गृहणी से सफल उद्यमी तक का सफर तय किया है। आज वह अपने ‘सानवी जनरल स्टोर’ से प्रतिमाह करीब 22,500 रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित कर परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं।

स्वयं सहायता समूह से मिली स्वरोजगार की राह

पूजा देवी वर्ष 2020 में जय गणेश स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं। समूह की बैठकों और गतिविधियों के माध्यम से उन्हें स्वरोजगार तथा आजीविका संवर्धन के विभिन्न अवसरों की जानकारी मिली। इसके बाद वह ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत गठित सहकारिता से भी जुड़ीं। समूह के माध्यम से मिली प्रेरणा और मार्गदर्शन ने उन्हें खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया।

तीन लाख रुपये की वित्तीय व्यवस्था से शुरू किया जनरल स्टोर

वर्ष 2025 में ग्राम संगठन की बैठक के दौरान पूजा देवी को ग्रामोत्थान परियोजना की व्यक्तिगत उद्यम योजना की जानकारी मिली। उन्होंने जनरल स्टोर स्थापित करने के लिए आवेदन किया। परियोजना के तहत गैर-कृषि आजीविका गतिविधि के लिए उन्हें तीन लाख रुपये की वित्तीय व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। इसमें 1.50 लाख रुपये बैंक ऋण, 75 हजार रुपये स्वयं का अंशदान और 75 हजार रुपये ग्रामोत्थान परियोजना की सहयोग राशि शामिल है। इस वित्तीय सहयोग से उन्होंने ‘सानवी जनरल स्टोर’ की शुरुआत की।

छह लाख रुपये सालाना कारोबार, हर माह 22,500 रुपये का शुद्ध लाभ

पूजा देवी का व्यवसाय अब अच्छी गति से आगे बढ़ रहा है। वर्तमान में उनके जनरल स्टोर का मासिक कारोबार करीब 50 हजार रुपये और वार्षिक कारोबार लगभग छह लाख रुपये तक पहुंच गया है। व्यवसाय से वह प्रतिमाह करीब 22,500 रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित कर रही हैं। इससे न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है, बल्कि वह आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी बनी हैं।

दूसरी महिलाओं को भी उद्यमिता के लिए कर रहीं प्रेरित

अपना व्यवसाय सफलतापूर्वक संचालित कर रहीं पूजा देवी अब स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। उनका यह सफर दर्शाता है कि सही मार्गदर्शन, इच्छाशक्ति और वित्तीय सहयोग मिलने पर ग्रामीण महिलाएं भी अपने पैरों पर खड़ी होकर परिवार और समाज की आर्थिक मजबूती में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं।

ग्रामीण महिलाओं को उद्यम स्थापित करने के लिए किया जा रहा प्रोत्साहित

ग्रामोत्थान परियोजना के प्रबंधक कुलदीप बिष्ट ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और ग्रामोत्थान परियोजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ व्यक्तिगत उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। पूजा देवी की सफलता इस बात का प्रमाण है कि योजनाओं का प्रभावी लाभ और उचित मार्गदर्शन मिलने पर ग्रामीण महिलाएं भी सफल उद्यमी बनकर आर्थिक रूप से सशक्त हो सकती हैं।

 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • बुनियादी सुविधाएं देने में नाकाम सरकार को सत्ता में रहने का हक नहीं – शैलजा
  • आईटीआई दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षार्थियों का सम्मान, विधायक सविता कपूर ने पहनाए मेडल
  • बाल अधिकारों, स्वच्छता और साइबर सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगाया शिविर
  • मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में ग्रामीण महिलाओं को मिल रही उद्यमिता की नई उड़ान, पूजा देवी ने जनरल स्टोर से खड़ा किया सफल कारोबार
  • पौड़ी पुलिस का ‘दो सवार, दो हेलमेट’ अभियान, चालक के साथ पीछे बैठने वाले के लिए भी हेलमेट अनिवार्य
  • कोटद्वार : स्व. मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी की स्मृति में क्विज प्रतियोगिता आयोजित, 21 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लिया भाग
  • नंदानगर में ऋण मेले में बांटे 50 लाख के चेक, स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा
  • स्कूली वाहनों की सुरक्षा जांचने सड़क पर उतरी संयुक्त टीम, चालकों को दी हिदायत
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
  • पोखरी में भालू की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने संभाला मोर्चा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.