शनिवार, मई 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

दायित्वधारियों को जो भी दायित्व मिला है वे उसका पूरे मनोयोग से करें निर्वहन – मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 26, 2021 9:17 अपराह्न
  • प्रदेश में नियुक्त दायित्व धारियों से मुख्यमंत्री ने की भेंट
  • जन समस्याओं के समाधान के साथ ही जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बनें सहयोगी
  • प्रदेश का समग्र एवं संतुलित विकास हमारा ध्येय है

देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में दायित्व धारियों से भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी दायित्व धारियों का आह्वान किया कि वे जन समस्याओं के समाधान तथा जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोगी बनें। उन्होंने कहा कि आगामी 18 मार्च को प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सभी विधान सभा क्षेत्रों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। इस आयोजन की सफलता में भी सभी को सहयोगी बनना होगा।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि जिन दायित्व धारियों को जो भी दायित्व मिला है वे उसका पूरे मनोयोग से निर्वहन करें। पिछले चार साल में राज्य के सन्तुलित एवं समग्र विकास के लिये जो प्रभावी प्रयास किये गये हैं, उन्हें जनता तक पहुंचाने का भी कार्य किया जाय। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हित में राज्य सरकार द्वारा अनेक एतिहासिक निर्णय लिये हैं चाहे वह सडकों, पुलों का निर्माण हो अथवा अन्य अवस्थापना सुविधाओं का विकास या सीधे आम जनता के हित से जुड़ी योजनायें, सभी के हित में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बिना किसी भेद भाव के हर क्षेत्र का विकास हमारा ध्येय रहा है। सभी विधान सभा क्षेत्रों के लिये क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप करोड़ों की योजनायें स्वीकृत कर उनपर कार्य किया गया है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि हमारी सरकार ने जनता से भ्रष्टचार मुक्त प्रशासन का वादा किया था जिस पर हम खरे उतरे हैं। पिछले पिछले चार साल में संस्थागत भ्रष्टाचार को रोकने में हम सफल हुए हैं। नारसन से लेकर नाभिढांग तक पहले समस्या भ्रष्टाचार को लेकर रहती थी, जिसे रोकने में हम कामयाब हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के प्रति हम संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहे हैं। सी.एम. क्यू आर टी के माध्यम से जनता के मध्य जाकर जन समस्याओं एवं जन भावनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनके त्वरित समाधान का प्रयास किया जा रहा है। किसानों के हित में उन्हें 3 लाख तक तथा कृषक समूहों को 5 लाख तक का बिना ब्याज का ऋण दिये जाने के साथ ही पति की पैतृक सम्पत्ति में पत्नी को भागीदार बनाने का निर्णय लेकर हमने किसानों एवं महिलाओं को सम्मान देने का कार्य किया है। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक तथा उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के साथ ही सभी दायित्वधारी गण उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉक्टरों ने असंभव को किया संभव, डेढ़ साल बाद बच्चे ने मुंह से पिया मां का दूध, परिवार की आंखों में छलके खुशी के आंसू
  • आईसीसीसीसी सेंटर से चारधाम हेली सेवाओं पर 24 घंटे नजर, सचिव नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे बोले – श्रद्धालुओं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
  • टिहरी में भारी बारिश से तबाही, बिलौंदी पुल पर आया मलबा, दुकानों में घुसा पानी
  • सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने चंबा ई-लाइब्रेरी एवं समूह आउटलेट का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
  • मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्त; पर्यटन वेबसाइट से विलोपन प्रक्रिया शुरू
  • डीएम सविन बंसल ने की सब-रजिस्ट्रार विकासनगर अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति, पकड़ी गई गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि की 150 अवैध रजिस्ट्रियां
  • राज्य सरकार के कार्मिकों का बढ़ा महंगाई भत्ता, कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ता दिये जाने का मुख्यमंत्री ने किया अनुमोदन
  • टूटी हड्डियों को जोड़कर AIIMS लौटा रहा घायलों की मुस्कान, विशेषज्ञ चिकित्सक कर रहे फ्रैक्चर कूल्हों का इलाज, एम्स ऋषिकेश में उपलब्ध है पेल्विस ऐसिटाबुलम सर्जरी की सुविधा
  • श्रमिक हितों के संरक्षण एवं औद्योगिक शांति बनाए रखने के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी का श्रमिकों को भरोसा, न्यूनतम वेतन पूरी तरह सुरक्षित, अफवाहों से बचने की अपील, श्रम विभाग बोला- श्रमिकों के अधिकारों पर नहीं आने देंगे आंच
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.