शनिवार, जून 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डॉक्टरों ने असंभव को किया संभव, डेढ़ साल बाद बच्चे ने मुंह से पिया मां का दूध, परिवार की आंखों में छलके खुशी के आंसू

शेयर करें !
posted on : मई 16, 2026 6:56 अपराह्न
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में नन्हे जीवन को मिली नई राह
  • डेढ साल बाद जब बच्चे ने पहली बार मूंह से मां का दूध पिया तो माता पिता ने कहा थैंक्यू डाॅक्टर
  • जन्मजात बीमारी की वजह से बच्चे की भोजन नली अविकसित थी
  • इसोफेगियल पुनर्निर्माण (गैस्ट्रिक पुल-अप तकनीक) से सफलत उपचार हुआ

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दुर्लभ शिशु शल्य चिकित्सा के बाद डेढ साल बाद जब पहली बार मूंह से मां का दूध पिया तो सभी की आंखे भर आई। बीमारी की वजह से बच्चे के माता पिता लगभग यह उम्मीद खो चुके थे कि उनका बच्चा स्वयं से दूध पी पाएगा। लेकिन डाॅक्टरों और स्टाफ की मेहनत ने इस असम्भव को सम्भव कर दिखाया और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नाम एक और मेडिकल उपलब्धि दर्ज हो गई। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने शिशु शल्य चिकित्सा के डाॅक्टरों व टीम को बधाई दी।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में डेढ़ वर्षीय शिशु के जन्मजात इसोफेगियल एट्रेसिया की सफल सर्जरी वरिष्ठ शिशु शल्य चिकित्सक डाॅ मधुकर मलेठा की देखरेख में की गई। शिशु को प्योर इसोफेगियल एट्रेसिया (भोजन नली का पूर्ण अविकास) नामक दुर्लभ जन्मजात रोग था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिशु का पूर्व में लगभग एक वर्ष पूर्व प्रथम चरण का शल्य उपचार किया गया था, जिसमें सर्वाइकल इसोफेगोस्ट्रॉमी एवं गैस्ट्रोस्टॉमी स्थापित की गई थी, जिससे पोषण प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दूसरे चरण के अंतर्गत शिशु का इसोफेगियल पुनर्निर्माण (गैस्ट्रिक पुल-अप तकनीक) सफलतापूर्वक सामान्य एनेस्थीसिया के अंतर्गत संपन्न किया गया। इस जटिल शल्य प्रक्रिया में जठर (स्टमक) को ऊर्ध्व दिशा में स्थापित कर भोजन नली के रूप में पुनर्निर्मित किया गया। सर्जरी के बाद शिशु स्वास्थ्य लाभ ले रहा है। डाॅ मुधकर मलेठा ने जानकारी दी कि इस प्रकार की जटिल सर्जरी में उत्कृष्ट एनेस्थीसिया तथा शिशु रोग विभाग की टीम अहम भूमिका अदा करतें हैं बिना उनकी कुशलता ओर सहयोग के बिना इस प्रकार की दुर्लभ सर्जरी सम्भव नहीं है।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के वरिष्ठ शिशु शल्य चिकित्सक डाॅ मधुकर मलेठा ने जानकारी दी कि जन्मजात इसोफेगियल एट्रेसिया एक गंभीर जन्म दोष है, जिसमें नवजात शिशु की भोजन नली पूरी तरह विकसित नहीं हो पाती और उसका ऊपरी व निचला हिस्सा आपस में जुड़ा नहीं रहता। ऐसे में बच्चा दूध या भोजन निगल नहीं पाता और यह श्वसन नली (ट्रेकिया) में जाने का खतरा भी बढ़ा देता है, जिससे सांस लेने में परेशानी हो सकती है। चिकित्सा विज्ञान में इसे जन्म के तुरंत बाद पहचान लिया जाता है। जैसे अत्यधिक लार आना, दूध पीते समय खांसी या सांस रुकना इसके प्रमुख लक्षण हैं। एक्स-रे और अन्य जांचों से इसकी पुष्टि की जाती है। इसका मुख्य इलाज सर्जरी है, जिसमें इसोफेगस के दोनों सिरों को जोड़कर सामान्य मार्ग बनाया जाता है। समय पर उपचार मिलने पर अधिकांश बच्चे स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। टीम में डाॅ रोहित, डाॅ निगार, डाॅ गुंजन व नर्सिंग स्टाफ रत्ना, नेहा, श्रीति, प्रियंका अमित का विशेष सहयोग रहा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राज्य सरकार रियल एस्टेट क्षेत्र में पूर्ण पारदर्शिता, जवाबदेही और उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • लोहाघाट विधानसभा की पाटी नगर पंचायत में निर्दलीय नारायण लाल का परचम, जीत के बाद नारायण लाल ने लगाए धामी ज़िंदाबाद के नारे, बोले – “धामी जी के सेवक थे और रहेंगे”
  • दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज की संगतों पर पत्थरबाजी, संगतों ने भू-माफिया को पकड़कर किया पुलिस प्रशासन के हवाले
  • परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन, संगतों ने रक्तदान कर निभाई सेवा की परंपरा, 101 यूनिट रक्त संग्रहित
  • बद्रीनाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस के ब्रेक फेल, आईटीबीपी की तत्परता से टला बड़ा हादसा
  • अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन की सख्ती, कई स्थानों से सरकारी भूमि कराई मुक्त; डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने कहा – राजकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए निरंतर जारी रहेगा अभियान 
  • घस्तोली से खराब वाहन ला रहा ट्रक बद्रीनाथ के पास पलटा, एक युवक की मौत
  • उत्तराखंड में 11 और 12 जून को मौसम का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी
  • भाजपा घर-घर रिपोर्ट कार्ड नहीं, 12 साल के अधूरे वादों का हिसाब लेकर जाए : गणेश गोदियाल
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.