शनिवार, नवम्बर 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

तीन दिन में 86 मीटर सड़क काट चुके ग्रामीण, अधिकारियों से वार्ता विफल, उक्रांद ने दिया समर्थन

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 28, 2026 10:29 अपराह्न
  • स्वीकृति का लिखित आदेश मिलने तक श्रमदान जारी रखने का ऐलान
  • बुजुर्ग महिलाओं ने भी संभाले गैंती-फावड़े

कर्णप्रयाग (चमोली)। सड़क की मांग को लेकर कर्णप्रयाग ब्लाॅक के पांच गांवों के ग्रामीणों का श्रमदान आंदोलन तीसरे दिन भी जारी रहा। गनोली, रवेंठा, रोलजुन्यारी, गैन और सजकटा के ग्रामीणों ने शनिवार को करीब 25 मीटर सड़क काटी। तीन दिनों में ग्रामीण अपने दम पर करीब 86 मीटर कच्ची सड़क तैयार कर चुके हैं।

शनिवार को पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। उन्होंने एक माह के भीतर सड़क की डीपीआर को स्वीकृति मिलने का आश्वासन दिया, लेकिन ग्रामीण इससे संतुष्ट नहीं हुए। ग्रामीणों ने साफ कहा कि अब वे केवल आश्वासनों के भरोसे आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे। ग्राम प्रधान कुसुम पुंडीर ने कहा कि जब तक विभाग सड़क निर्माण की स्वीकृति का लिखित आदेश नहीं दिखाता, तब तक श्रमदान जारी रहेगा। ग्रामीणों के इस संघर्ष में युवाओं और पुरुषों के साथ बुजुर्ग महिलाएं भी जुटी हैं। कल्पि देवी, पूर्व प्रधान कुंती देवी, सावित्री देवी और देवेश्वरी देवी ने गैंती-फावड़ा चलाकर सड़क निर्माण में जुटे हुए हैं।

इधर, उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने भी ग्रामीणों के आंदोलन को समर्थन दिया है। यूकेडी के आशीष नेगी अपने समर्थकों मनोज सिंह, देवेंद्र सिंह और मुकेश कुंवर के साथ करीब साढ़े तीन किलोमीटर पैदल चलकर ग्रामीणों के बीच पहुंचे। उन्होंने श्रमदान कर रहे ग्रामीणों का उत्साहवर्धन किया।

आशीष नेगी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और विभाग की अनदेखी गंभीर चिंता का विषय है। पहाड़ का विकास केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि गांवों तक सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने से होगा। ग्रामीणों को सड़क के लिए खुद श्रमदान करना पड़ रहा है, जो व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के निर्माण में तेजी के साथ सुरक्षा मानकों का कड़ाई से हो पालन – डीएम गौरव कुमार
  • पीपलकोटी में गहरी खाई में गिरने से महिला की मौत
  • डुमक सड़क निर्माण की अड़चनें जल्द दूर करें अधिकारी – डीएम गौरव कुमार
  • चमोली में आठ जगहों पर परखी गई आपदा से निपटने की तैयारियां
  • कर्णप्रयाग के बहुगुणानगर में आपदा प्रभावितों की दोहरी मुश्किल, मुआवजे का इंतजार और घरों में कंपन
  • चमोली पुलिस लाइन का एसपी अमित श्रीवास्तव ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश
  • पीआरडी जवानों ने कैंडल मार्च निकाल सरकार को याद दिलाया वादा
  • तीन दिन में 86 मीटर सड़क काट चुके ग्रामीण, अधिकारियों से वार्ता विफल, उक्रांद ने दिया समर्थन
  • पीसीएस परीक्षा के पांच केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू
  • उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, चालक समेत आठ लोगों की मौत, बैंक का काम निपटा कर लौट रही थीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं 
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.