रविवार, नवम्बर 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के निर्माण में तेजी के साथ सुरक्षा मानकों का कड़ाई से हो पालन – डीएम गौरव कुमार

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 28, 2026 10:41 अपराह्न
  • खनन और विस्फोट गतिविधियों पर रहेगी निगरानी
  • तहसीलदारों को नियमित स्थलीय निरीक्षण के निर्देश

गोपेश्वर (चमोली)। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के साथ ही सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करना होगा। निर्माण गतिविधियों से स्थानीय लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारी नियमित निगरानी रखें। शनिवार को जिला कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी गौरव कुमार ने अधिकारियों को ये निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने तहसीलदार कर्णप्रयाग और पोखरी को अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित रेलवे निर्माण कार्यों का नियमित स्थलीय निरीक्षण करने को कहा। उन्होंने खनन, विस्फोट गतिविधियों, श्रमिकों की आवाजाही और भारी वाहनों के आवागमन पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। कहा कि निर्माण कार्यों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों और सार्वजनिक मार्गों पर आम लोगों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।

डीएम ने कहा कि खनन और विस्फोट संबंधी कार्य निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों के अनुरूप किए जाएं। विस्फोट से पहले संबंधित क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करने के साथ चेतावनी और सूचना प्रणाली प्रभावी रखी जाए, ताकि किसी भी दुर्घटना और जनहानि की आशंका न रहे। उन्होंने निर्माण एजेंसियों के साथ नियमित समन्वय बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्थाओं का लगातार जायजा लेने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना जनपद के विकास और बेहतर कनेक्टिविटी के लिहाज से महत्वपूर्ण है। इसलिए निर्माण कार्यों को गति देने के साथ आमजन की सुरक्षा और सुविधाओं का ध्यान रखना भी जरूरी है।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी नारायण सिंह नबियाल, डिप्टी मैनेजर रेलवे किरण कुमार, डीएओ केदारनाथ रजत सुमन, तहसीलदार कर्णप्रयाग, पोखरी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • 9 साल 10 महीने बाद इंद्रमणि नौटियाल की घर वापसी, गांव में दीपावली जैसा जश्न, रोशन रतूड़ी का जोरदार स्वागत
  • पौड़ी सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना, पीड़ित परिवारों को मिलेगी बड़ी आर्थिक मदद
  • उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, चालक समेत आठ लोगों की मौत, बैंक का काम निपटा कर लौट रही थीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं 
  • आपदा प्रबंधन दिवस पर देहरादून में 33 स्थानों पर मॉक ड्रिल, सुरक्षा तैयारियों को परखा
  • बच्चों को सिर्फ आधुनिक शिक्षा नहीं, अपनी माटी की कहानियां, लोकगीत और लोरियां भी सुनाइए – बंशीधर तिवारी
  • सूबे में 2 लाख किसानों को 600 करोड़ ऋण वितरण का लक्ष्य – डॉ. धन सिंह रावत
  • यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई के मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश
  • देहरादून में राज्यस्तरीय बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता का सफल समापन
  • “चंद्रकुंवर बर्त्वाल की कविताओं में आज भी जिंदा है पहाड़, नदी-झरने और उत्तराखंड की संस्कृति” : आईएएस बंशीधर तिवारी
  • स्थानीय जरूरतों के अनुरूप बनेगा रविग्राम का मिनी स्टेडियम – डीएम गौरव कुमार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.