रविवार, नवम्बर 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

9 साल 10 महीने बाद इंद्रमणि नौटियाल की घर वापसी, गांव में दीपावली जैसा जश्न, रोशन रतूड़ी का जोरदार स्वागत

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 29, 2026 9:38 अपराह्न
  • उत्तरकाशी के इंद्रमणि नौटियाल सऊदी अरब में सड़क हादसे के मामले और भारी मुआवजे के चलते लंबे समय तक फंसे रहे।
  • बेटी की मुहिम और रोशन रतूड़ी के प्रयासों से हुई सुरक्षित वापसी।

उत्तरकाशी। सऊदी अरब में करीब नौ साल दस महीने तक कानूनी और आर्थिक संकट में फंसे उत्तरकाशी के इंद्रमणि नौटियाल आखिरकार अपने घर लौट आए। उनकी घर वापसी पर गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी रोशन रतूड़ी भी इंद्रमणि नौटियाल को लेकर उनके घर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों और परिजनों ने जोरदार स्वागत किया और खुशी में दीपावली मनाते हुए जमकर आतिशबाजी की।

इंद्रमणि नौटियाल के घर पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों की आंखें खुशी से नम हो गईं। लंबे समय बाद अपने परिवार और गांव के लोगों के बीच पहुंचे इंद्रमणि को हर कोई गले लगाने के लिए उत्साहित नजर आया। लोगों ने अनार और फुलझड़ियां जलाकर खुशी जाहिर की। ग्रामीणों ने पारंपरिक लोकगीत गाए और बग्वाल की धुनों के बीच उनकी घर वापसी का जश्न मनाया। आधी रात को ‘बेड़ू पाको बारा मासा’ गीत की गूंज ने माहौल को और भावुक बना दिया।

इस दौरान लोगों ने रोशन रतूड़ी की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उनके निरंतर प्रयासों के बिना इंद्रमणि नौटियाल की स्वदेश वापसी संभव नहीं हो पाती। लोगों ने इसे इंसानियत, सहयोग और सामाजिक एकजुटता की मिसाल बताया। रोशन रतूड़ी ने भी लोगों के बीच पहुंचकर खुशी जाहिर की और नृत्य किया।

सड़क हादसे के बाद सऊदी अरब में फंसे थे

इंद्रमणि नौटियाल उत्तरकाशी के निवासी हैं और पेशे से ट्रक चालक थे। करीब दस साल पहले सऊदी अरब में हुए एक भीषण सड़क हादसे के बाद वह कानूनी मामले में फंस गए थे। मामला सऊदी अरब की अल-कुरैया कोर्ट में चला, जहां उन्हें जेल की सजा सुनाई गई। सजा पूरी होने के बाद भी वह भारत नहीं लौट सके, क्योंकि हादसे से संबंधित मुआवजे की बड़ी रकम जमा करना जरूरी था।

अदालत की ओर से पीड़ित परिवारों को मुआवजे के तौर पर नौ लाख से अधिक सऊदी रियाल जमा करने का आदेश दिया गया था। भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब 2.30 से 2.51 करोड़ रुपये के बीच बताई गई। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनका परिवार इतनी बड़ी रकम जुटाने में असमर्थ था और इंद्रमणि लंबे समय तक सऊदी अरब में ही फंसे रहे।

बेटी की मुहिम और रोशन रतूड़ी के प्रयास आए काम

इंद्रमणि नौटियाल की बेटी दीपिका ने पिता की रिहाई और घर वापसी के लिए अभियान चलाया। इस मुहिम को अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी रोशन रतूड़ी का सहयोग मिला। इसके साथ ही आम लोगों ने भी आर्थिक मदद के लिए योगदान दिया। सामूहिक प्रयासों से करीब 2.32 करोड़ रुपये की धनराशि जुटाई गई, जिससे मुआवजे की रकम जमा करने का रास्ता साफ हुआ।

मुआवजे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इंद्रमणि नौटियाल की भारत वापसी संभव हो सकी। करीब नौ साल दस महीने तक परिवार से दूर रहने के बाद उनकी घर वापसी ने पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर पैदा कर दी।

इस मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि संकट के समय किसी परिवार की मदद के लिए आगे आना ही सच्ची इंसानियत है। इंद्रमणि नौटियाल की घर वापसी केवल एक व्यक्ति के लौटने की घटना नहीं, बल्कि सामूहिक सहयोग, बेटी के संघर्ष और मानवीय संवेदनाओं की जीत के रूप में देखी जा रही है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • 9 साल 10 महीने बाद इंद्रमणि नौटियाल की घर वापसी, गांव में दीपावली जैसा जश्न, रोशन रतूड़ी का जोरदार स्वागत
  • पौड़ी सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना, पीड़ित परिवारों को मिलेगी बड़ी आर्थिक मदद
  • उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, चालक समेत आठ लोगों की मौत, बैंक का काम निपटा कर लौट रही थीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं 
  • आपदा प्रबंधन दिवस पर देहरादून में 33 स्थानों पर मॉक ड्रिल, सुरक्षा तैयारियों को परखा
  • बच्चों को सिर्फ आधुनिक शिक्षा नहीं, अपनी माटी की कहानियां, लोकगीत और लोरियां भी सुनाइए – बंशीधर तिवारी
  • सूबे में 2 लाख किसानों को 600 करोड़ ऋण वितरण का लक्ष्य – डॉ. धन सिंह रावत
  • यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई के मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश
  • देहरादून में राज्यस्तरीय बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता का सफल समापन
  • “चंद्रकुंवर बर्त्वाल की कविताओं में आज भी जिंदा है पहाड़, नदी-झरने और उत्तराखंड की संस्कृति” : आईएएस बंशीधर तिवारी
  • स्थानीय जरूरतों के अनुरूप बनेगा रविग्राम का मिनी स्टेडियम – डीएम गौरव कुमार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.