रविवार, नवम्बर 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना, पीड़ित परिवारों को मिलेगी बड़ी आर्थिक मदद

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 29, 2026 9:36 अपराह्न
  • पौड़ी सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना, पीड़ित परिवारों को मिलेगी बड़ी आर्थिक मदद

पौड़ी गढ़वाल : रिखणीखाल क्षेत्र में कलवाड़ी गांव के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब 12 लोगों को लेकर जा रहा इको वाहन (UK 15 TA 2152) अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में वाहन चालक समेत 8 लोगों की जान चली गई। सभी मृतक और घायल भंगलवाड़ गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान चलाया। रेस्क्यू टीम ने घायलों को खाई से बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल पहुंचाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से ₹2 लाख तथा घायलों को ₹50 हजार की सहायता देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख तथा घायलों को ₹50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही जिला प्रशासन को राहत-बचाव कार्य तेज करने, घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्र पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

वही मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार, नशे में वाहन चलाने और यातायात नियमों के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई के साथ पर्वतीय मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • 9 साल 10 महीने बाद इंद्रमणि नौटियाल की घर वापसी, गांव में दीपावली जैसा जश्न, रोशन रतूड़ी का जोरदार स्वागत
  • पौड़ी सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना, पीड़ित परिवारों को मिलेगी बड़ी आर्थिक मदद
  • उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, चालक समेत आठ लोगों की मौत, बैंक का काम निपटा कर लौट रही थीं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं 
  • आपदा प्रबंधन दिवस पर देहरादून में 33 स्थानों पर मॉक ड्रिल, सुरक्षा तैयारियों को परखा
  • बच्चों को सिर्फ आधुनिक शिक्षा नहीं, अपनी माटी की कहानियां, लोकगीत और लोरियां भी सुनाइए – बंशीधर तिवारी
  • सूबे में 2 लाख किसानों को 600 करोड़ ऋण वितरण का लक्ष्य – डॉ. धन सिंह रावत
  • यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई के मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश
  • देहरादून में राज्यस्तरीय बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता का सफल समापन
  • “चंद्रकुंवर बर्त्वाल की कविताओं में आज भी जिंदा है पहाड़, नदी-झरने और उत्तराखंड की संस्कृति” : आईएएस बंशीधर तिवारी
  • स्थानीय जरूरतों के अनुरूप बनेगा रविग्राम का मिनी स्टेडियम – डीएम गौरव कुमार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.